Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
इंदौर में C-21 मॉल के चौथी मंजिल से कूदकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, रोकने पर नहीं रुके
- March 13, 2023 Author : Santosh Pandey
The Fact India: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। इंदौर के C-21 मॉल की चौथी मंजिल (करीब 70 फीट ऊंचाई) से रिटायर्ड डॉक्टर कूद गए। वे सिर के बल नीचे गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे रीढ़ की हड्डी की बीमारी से त्रस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
65 वर्षीय डॉक्टर मनमोहन सोनी चोइथराम अस्पताल में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में थे। वहीं से रिटायर्ड हुए थे। उनकी पत्नी डॉ. नीलू सोनी गायनेकोलॉजिस्ट है। डॉक्टर दंपती की एक ही बेटी है। वह मुंबई में रहती है। डॉ. सोनी की दो दिन पहले ही एमआरआई की गई थी। वे इलाज के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे। सोमवार सुबह 11 बजे वे बगैर खाना खाए ड्राइवर के साथ घर से निकले। C-21 मॉल के बाहर वे ड्राइवर से शॉपिंग करने की बात कहकर अंदर चले गए। तीन घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर इंतजार करता रहा।
इस बीच ड्राइवर ने डॉक्टर को कॉल भी किया तो उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में आ रहा हूं। बाद में ड्राइवर अंदर गया तो उसे पता चला कि वे चौथी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से उनका एक जूता ही मिला। वह सीधे डीएनएस अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। मॉल मैनेजमेंट के सलीम खान ने बताया कि दोपहर करीब 3.15 बजे अचानक जोर-जोर से आवाज आने लगी। डॉक्टर चौथी मंजिल की रेलिंग पर थे। उन्हें मॉल की सिक्यूरिटी ने पकड़ने-बचाने की कोशिश की। आवाज देकर उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं रुके। नीचे गिरने के बाद हम उन्हें डीएनएस अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मॉल में वे ड्राइवर के साथ आए थे। मॉल के सलीम खान ने बताया कि उनके मोबाइल पर परिवार के फोन आ रहे थे। तभी हमने उन्हें यहां आने के लिए कहा। उनकी पत्नी भी मौके पर आ गई थीं। डॉ. सोनी के नीचे गिरने के बाद वहां मौजूद युवती ने उन्हें सीपीआर दिया। वहां मौजूद मॉल कर्मचारी और अन्य लोग भी बचाने की कोशिशें करने लगे। सलीम खान ने बताया कि चौथे माले से गिरने के कारण उनका सिर फट गया था। उन्होंने गिरने के 10 -12 सेकंड में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद डॉक्टर सोनी की बेटी परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गईं।
- Post By Santosh