Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, खरगोन में तापमान 46 डिग्री के पार, दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, भोपाल-ग्वालियर में लू जैसे हालात

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, खरगोन में तापमान 46 डिग्री के पार, दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, भोपाल-ग्वालियर में लू जैसे हालात
Santosh Pandey
May 13, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में गर्मी अब अपने चरम पर पहुंचने लगी है। शनिवार को प्रदेश के खरगोन में तापमान 46 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर, रतलाम और धार में हीट वेव चली। राजधानी भोपाल और ग्वालियर में लू बह रही। दोपहर में सड़कों पर सन्‍नाटा छा गया। अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे।

 

पिछले 4-5 दिनों में मध्य प्रदेश में गर्मी का असर अचानक बढ़ गया है। हर शहर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर मौसम एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार है। गुजरात में भी तापमान की ऐसी ही स्थिति है। इन दोनों राज्‍यों में लू चल रही हैं। ये गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में आ रही हैं। इससे राजस्थान-गुजरात से सटे जिलों में गर्मी का असर बढ़ा है। राजस्थान में अभी कोई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी नहीं है। वहीं, हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है।

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को रतलाम देश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। सीजन में पहली बार यहां तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को राजस्थान के चार शहर बाड़मेर, बीकानेर, चुरू और जैसलमेर में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहा था। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद (एयरपोर्ट) में तापमान 45.6 डिग्री रहा। इसके बाद एमपी का रतलाम शहर है।

 

ग्वालियर में 44.5, भोपाल में 43.2, इंदौर में 42.7 और जबलपुर में 41.1 डिग्री तापमान रहा। मई महीने में पहली बार ग्वालियर, धार, गुना, शाजापुर, दमोह और खजुराहो में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है। रतलाम, शाजापुर और धार जिले में अगले कुछ दिन तक हीट वेव चलने की आशंका है। इन्हीं तीन शहरों में तापमान सबसे ज्यादा है।

 

इसके बाद टीकमगढ़ का नंबर आता है। यहां भी पारा 43 डिग्री से ज्यादा है। ग्वालियर में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 40-41 डिग्री के बीच है। उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, दमोह, गुना, खंडवा, नौगांव, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, खरगोन, सागर, खजुराहो, बैतूल, मलांजखंड, छिंदवाड़ा, उमरिया और मंडला में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, खरगोन में तापमान 46 डिग्री के पार, दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, भोपाल-ग्वालियर में लू जैसे हालात

You May Also Like