Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पूर्वी यूपी-बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 से 14 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट; हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड

पूर्वी यूपी-बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 से 14 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट; हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड
Santosh Pandey
August 11, 2023

The Fact India: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 11 से 14 अगस्‍त तक उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के सुबह लैंडस्लाइड होने से शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। राज्य में एनएच-21 भी लैंडस्लाइड की वजह से बंद है।

 

देश के जिन 14 राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु हैं। झारखंड और ओडिशा में मध्‍यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

हरियाणा के 13 शहरों में शुक्रवार को बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में 13 से फिर मानसून एक्टिव होगा।

 

गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन में भी असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को खरगोन, धार और उज्जैन में हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रहने का अनुमान है।

 

राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। वेस्टर्न हवाओं के प्रभाव के कारण बंगाल की खाड़ी से मोइश्चर विंड का आना रुक गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सात दिनों तक राजस्थान में कोई ऐसा वेदर सिस्टम बनने की संभावना नहीं है, जिससे तेज बारिश हो सके। इस बार अगस्त में जून-जुलाई से भी कम बारिश हो सकती है।

 

उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पत्थर और मलबा गिरने की वजह से ब्लॉक हो गया है। हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले में एसडीआरएफ की टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया। यह व्यक्ति केदारनाथ धाम से लौट रहा था। लैंडस्लाइड से सड़क ब्लॉक होने की वजह से व्यक्ति शॉर्टकट रास्ते से गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान वह नदी में फंस गया।

पूर्वी यूपी-बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 से 14 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट; हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड

You May Also Like