Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बरसात की संभावना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी; उत्तर प्रदेश में अनुमान से कम बारिश

अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बरसात की संभावना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी; उत्तर प्रदेश में अनुमान से कम बारिश
Santosh Pandey
June 28, 2023

The Fact India: अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि देशभर में मानसून छा गया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में मंगलवार रात जोरदार बारिश हुई। मुंबई और ठाणे में रेल पटरियों, बाजारों और सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया है।

 

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट है।

 

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्‍य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 24 जून को मानसून एक्टिव हुआ था। एक ही दिन में मानसून ने प्रदेश को कवर कर लिया था। इसके बाद प्रदेश भर में तेज बारिश हो रही है।

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में चार दिन पहले मानसून ने जोरदार बारिश के साथ दस्‍तक दी थी। लेकिन, बीते दो दिनों से उम्मीद से कम बारिश हुई। 1 से 27 जून के बीच पूर्वी यूपी में 83.8 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक एवरेज 34.4 मिमी बारिश हो सकी।

 

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46 फीसदी से ज्यादा बरसात हुई है। देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में चार दिन मानसून सक्रिय रहेगा। महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंसने की तीन घटनाएं हुई हैं। महाबलेश्वर-पोलादपुर सड़क घंटों बंद रहा। इसके अलावा विक्रोली के सूर्यनगर इलाके में एक पहाड़ का मलबा घर पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई हताहत नहीं हुआ है।

अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बरसात की संभावना, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी; उत्तर प्रदेश में अनुमान से कम बारिश

You May Also Like