Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिन भर के लिए केदारनाथ यात्रा रोकी गई; दिल्ली की हवा सुधरी, असम में बाढ़ से मिली राहत

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिन भर के लिए केदारनाथ यात्रा रोकी गई; दिल्ली की हवा सुधरी, असम में बाढ़ से मिली राहत
Santosh Pandey
June 30, 2023

The Fact India: अगले 24 घंटे में देश के मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। उधर, भारी बारिश के कारण केदारनाथ या‌त्रा दिन भर के लिए रोक दी गई। लैंड स्लाइड के 17 घंटे बाद बद्रीनाथ का रास्ता दोबारा खोल दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एसडीआरएफ) के तहत 19 राज्यों की सरकारों को 6,194.40 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दी है।

 

देश भर में मानसून एडवांस स्टेज में पहुंच गया है। इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। गुजरात के पंचमहल में भारी बारिश से एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए।

 

मानसून का दिल्ली की एयर क्वालिटी पर अच्छा असर पड़ा है। बारिश के कारण दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे आ गया है। वहीं, हर्ष विहार इलाके में नाले के ओवरफ्लो होने के कारण उसमें एक ऑटो गिर गया, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।

 

शुक्रवार को असम में बाढ़ के हालात में सुधार आया है। अब 20 हजार से कम लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इससे पहले गुरुवार को 38 हजार लोग बाढ़ की चपेट में थे। बुधवार को 83 हजार लोग बाढ़ की चपेट में थे। बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के उत्तराखंड, असम, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी-पश्चिम मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, गोवा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में तेज बारिश होगी।

 

वहीं तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ कर्नाटक में गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होगी।

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिन भर के लिए केदारनाथ यात्रा रोकी गई; दिल्ली की हवा सुधरी, असम में बाढ़ से मिली राहत

You May Also Like