Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
इसरो ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया, तोड़े लाइव स्ट्रीमिंग के सारे रिकॉर्ड; 81 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा लाइव व्यूज वाला चैनल; 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े
The Fact India: भारत ने 23 अगस्त, 2023 को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने दुनिया को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही एक और नया रिकॉर्ड बना है।
इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को 81 लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा, जो एक रिकॉर्ड है। लाइव स्ट्रीमिंग में सबसे ज्यादा यूजर्स हासिल करने वाला इसरो का चैनल दुनिया का पहला ऐसा चैनल बन गया है।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले इसरो के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन (करीब 26 लाख) थी जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई है। औसत देखें तो महज एक घंटे की लाइव में इसरो के चैनल से करीब 10 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। आज हम आपको पांच ऐसे यूट्यूब चैनल के बारे में बताएंगे जिनपर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सबसे ज्यादा व्यूज आए हैं।
इसरो के आधिकारिक चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 को किया गया। करीब 1 घंटे 11 मिनट तक चले इस लाइव टेलीकास्ट को रियल टाइम में 80 लाख लोगों ने देखा जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
इससे पहले स्पैनिश यूट्यूबर केसीमीरो (Casimiro) स्पोर्ट्स को लेकर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। 26 जून 2021 को उन्होंने एक लाइव स्ट्रीम किया था जिसे 6.3 मिलियन (63 लाख) लोगों ने लाइव देखा था। जो एक रिकॉर्ड था।
स्पैनिश यूट्यूबर द ग्रेग (TheGrefg) गेमिंग कंटेंट को लेकर वीडियो बनाते हैं। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने एक लाइव किया था जिसे रियल टाइम में 2.5 मिलियन (25 लाख) लोगों ने लाइव देखा था।
ब्लैक पिंक (Blackpink) के दक्षिण कोरियाई लड़कियों के एक ग्रुप का चैनल है जिस पर पॉप सांग अपलोड होते हैं। 26 जून 2020 को हाउ यू लाइक दैड (How You Like That) गाने का इस चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया था जिसे 1.9 मिलियन (19 लाख) लोगों ने लाइव देखा था।
बीटीएस (BTS) भी एक दक्षिण कोरियाई लड़कों के एक बैंड का चैनल है। इस चैनल पर 14 जून 2020 को बैंग बैंग कॉन द लाइव (Bang Bang Con: The Live) कंसर्ट का लाइव प्रसारण हुआ था जिसे 1.7 मिलियन (17 लाख) लोगों ने लाइव देखा था।