Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ बोले- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण; प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का लग सकता है समय

इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ बोले- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण; प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का लग सकता है समय
Santosh Pandey
August 23, 2023

The Fact India: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक काफी खुश हैं। उनकी खुशी की वजह दिन-रात मेहनत के बाद मिली सफलता है। इसरो की इस सफलता पर पूरा देश गर्व कर रहा है। हर कोई इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ करते नहीं थक रहा है। इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा कि अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। हमारे कई मिशन कतार में हैं। जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है।

 

चंद्रयान-3 की सफलता पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर हर राजनीतिक दलों के नेता देश के वैज्ञानिकों को बधाई दिए हैं।

 

चंद्रयान-3 के लैंडिंग के वक्‍त दक्षिण अफ्रीका से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े रहे। सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा के दूर के नहीं, एक टूर के। हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं।

 

अब अगले 14 दिन तक चंद्रयान-3 चांद की सतह पर रहकर कई तरह के विश्‍लेषण करेगा। लैंडिंग के बाद धूल का गुबार के शांत होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा। इसके बाद फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा।

 

पहिए चांद की मिट्‌टी पर अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप छोड़ेंगे। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। ये फोटो वे पृथ्वी पर भेजेंगे। इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने के मुताबिक, इस प्रक्रिया में एक दिन का समय लग सकता है।

इसरो के डायरेक्टर एस. सोमनाथ बोले- अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण; प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का लग सकता है समय

You May Also Like