Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मन की बात में पीएम ने कहा- बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं, भारत जीतना चाहता है, जीतना जानता है; सितंबर महीना सामर्थ्य का साक्षी बनेगा

मन की बात में पीएम ने कहा- बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं, भारत जीतना चाहता है, जीतना जानता है; सितंबर महीना सामर्थ्य का साक्षी बनेगा
Santosh Pandey
August 27, 2023

The Fact India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि भारत की बेटियां अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है। उन्‍होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बात करते हुए कहा कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान नए भारत की उस स्पिरिट का प्रतीक है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है। उन्‍होंने कहा जी-20 बैठक, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स, पर्यटन, डेयरी इंडस्ट्री और हर घर तिरंगा अभियान पर भी बात की।

 

सुबह 11 बजे देशवासियों को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया। यह मन की बात का 104वां एपिसोड था। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत चंद्रयान-3 की सफलता के साथ की। पीएम ने कहा कि साथियों, आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा है कि हमें महिलाओं के नेतृत्व में डेवलपमेंट को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं।

 

जी-20 को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सितंबर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही जी-20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। जी-20 बैठक के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। अपनी प्रेसिडेंसी के दौरान भारत ने जी-20 को और ज्यादा इंक्लूसिव फोरम बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही अफ्रीकी संघ भी जी-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफार्म तक पहुंची।

 

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इस बार इन खेलों में भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे अच्छा रहा। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। इतने दशकों में सिर्फ 18, जबकि इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीत लिए।

 

पीएम ने कहा कि इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने सबका प्रयास का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास से हर घर तिरंगा अभियान को हर मन तिरंगा अभियान बना दिया। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की आय हुई। तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार नया रिकॉर्ड बना। पिछले साल करीब 5 करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी, इस बार यह आंकड़ा 10 करोड़ को भी पार कर गया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ऐसे बहुत से लोग हैं, जो डेयरी को अपना रहे हैं। राजस्थान के कोटा में डेयरी फार्म चला रहे अमनप्रीत सिंह ने डेयरी के साथ ही बायोगैस के भी दो प्लांट लगाए हैं, जिससे उनका बिजली का खर्च 70 प्रतिशत तक कम हो गया है। आज कई डेयरी फार्म बायोगैस पर फोकस कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि देशभर में इस तरह के ट्रेंड्स जारी रहेंगे।

मन की बात में पीएम ने कहा- बेटियां अंतरिक्ष को चुनौती दे रहीं, भारत जीतना चाहता है, जीतना जानता है; सितंबर महीना सामर्थ्य का साक्षी बनेगा

You May Also Like