Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में डेढ़ घंटे एसी बंद रहा, यात्रियों को टिश्यू पेपर बांटे गए; पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने वीडियो शेयर किया

चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में डेढ़ घंटे एसी बंद रहा, यात्रियों को टिश्यू पेपर बांटे गए; पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने वीडियो शेयर किया
Santosh Pandey
August 6, 2023

The fact India: चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में डेढ़ घंटे एसी बंद रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग हाथ से हवा करते हुए दिखाई दिए। एयर होस्टेस ने पैसेंजर्स को पसीना पोंछने के लिए टिश्यू पेपर बांटे। इस घटना का वीडियो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शेयर किया है।

 

शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट ने सुबह 10:17 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरी और एक घंटे 22 मिनट का सफर पूरा कर करीब 11:39 बजे जयपुर पहुंची। इस पूरे सफर के दौरान फ्लाइट में एसी बंद रहा।

 

घटना का वीडियो शेयर करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लिखा कि इंडिगो की 6ई7261 फ्लाइट में सफर का अनुभव बेहद डरावना रहा। पहले तो धूप में 10-15 मिनट हमें इंतजार करवाया गया। इसके बाद प्लेन में पहुंचने पर AC बंद मिला। प्लेन के उड़ान भरने से लेकर उतरने तक एसी ठीक नहीं हुआ।

 

अमरिंदर वडिंग ने लिखा कि गर्मी से बच्चे और महिलाएं बेचैन हो रही थीं। शिकायत के बाद भी किसी ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। ये एक बड़ी टेक्निकल समस्‍या थी। लेकिन एयरलांइस के अधिकारियों ने पैसा कमाने के लिए यात्रियों के स्वास्थ्य और कम्फर्ट को दांव पर लगा दिया। उन्होंने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) से इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 

बता दें कि पिछले दो दिनों में इंडिगो फ्लाइट का इंजन खराब होने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 4 अगस्त को पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट का एक इंजन उड़ान भरते ही खराब हो गया। पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में 181 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे।

 

5 अगस्त को दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी होने से दिल्ली में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे।

चंडीगढ़ से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में डेढ़ घंटे एसी बंद रहा, यात्रियों को टिश्यू पेपर बांटे गए; पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष ने वीडियो शेयर किया

You May Also Like