Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

करणी सेना ने आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर को दी धमकी, बोली- ढूंढो और मारो; राज शेखावत ने कहा- हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करो

करणी सेना ने आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर को दी धमकी, बोली- ढूंढो और मारो; राज शेखावत ने कहा- हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करो
Santosh Pandey
June 18, 2023

The Fact India: फिल्म आदिपुरुष के सीन और डायलॉग्स का देश में विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। फिल्म के हर पात्र को चांटा मारेंगे। धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा, आनंद सागर के रामायण सीरियल में हनुमान का पात्र निभाने वाले विक्रम मस्ताल ने भोपाल में कहा कि वे फिल्म को लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

 

राजगढ़ के ब्यावरा में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने कहा कि आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। हिंदू देवी-देवताओं के वस्त्र में भी चूक हुई है। फिल्‍म में धार्मिक ग्रंथ की अवहेलना की गई है। प्रेस कांफ्रेंस में राज शेखावत ने कहा कि करणी सेना इन लोगों को मारेगी...पक्का मारेगी।

 

उन्‍होंने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करिए। आप लोग धार्मिक ग्रंथ और देवी-देवताओं पर फिल्म बनाते ही क्यों है? फिल्म बनाना ही है, तो जो चीज सत्य है, उसे दिखाइए। आज के युवा जो देखेंगे, वही सीखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर हिंदू के अलावा और अन्य धर्म पर फिल्म क्यों नहीं बनाते? क्योंकि उन्हें ये पता है कि हिंदू कभी भी विरोध नहीं करेंगे, लेकिन अब समय बदला है।

 

राज शेखावत ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि करणी सैनिक 22 राज्यों में हैं। हमने मुंबई में भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए हैं कि डायरेक्टर को ढूंढो और मारो। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो भी है उन सबको चांटा जड़ा जाएगा। फिल्म वालों को मैसेज दिया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की फिल्म कोई नहीं बनाए।

 

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने मनोज मुंतशिर को चेतावनी देते हुए कहा कि सुन लो मनोज मुंतशिर शहर भी तेरा.. घर भी तेरा... और सिर भी तेरा...और जूता रहेगा करणी सेना का। करणी सेना तेरा जल्दी हिसाब करेगी।

 

आनंद सागर की रामायण में हनुमानजी का पात्र निभाने वाले विक्रम मस्ताल ने भोपाल में प्रेस वार्ता में आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। विक्रम ने कहा कि इस मूवी में श्रीराम और हनुमानजी के पात्र को जिस तरह से दिखाया गया वो पूरी तरह से गलत है। मैं फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।

करणी सेना ने आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर को दी धमकी, बोली- ढूंढो और मारो; राज शेखावत ने कहा- हमारे धार्मिक ग्रंथों का मनोरंजन मत करो

You May Also Like