Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

शिमला-पौड़ी में लैंडस्लाइड, पांच की मौत, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे; पांच लापता, बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की जान गई

शिमला-पौड़ी में लैंडस्लाइड, पांच की मौत, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे; पांच लापता, बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की जान गई
Santosh Pandey
August 14, 2023

The Fact India: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल इलाके में सोमवार को लैंडस्‍लाइड हो गया। इस भूस्‍खलन की चपेट में शिव बावड़ी मंदिर आ गया। यहां मौजूद 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। अब तक 2 बच्चों समेत 5 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से भीड़ थी। कई परिवार दर्शन के लिए गए थे। वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लक्ष्मणझूला के पास लैंडस्लाइड में पांच लोग लापता हैं। पौडी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया, लैंडस्लाइड के चलते मलबा एक रिसॉर्ट पर गिरा, जिसके नीचे चार-पांच लोग फंस गए।

 

भारी बारिश के कारण शिमला के समरहिल इलाके में पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

 

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है। फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। उधर, सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा, 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 

उधर हिमाचल के सोलन में रविवार देर रात बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जादोन गांव में देर रात हुई इस घटना में दो घर बह गए, जिसमें 3 लापता हैं।

 

उत्तराखंड के मालदेवता में लगातार बारिश के बीच देहरादून डिफेंस कॉलेज बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई है। वहीं मंदाकिनी नदी में बाढ़ की वजह से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद हो गया।

 

बारिश के कारण अधिकांश नदियाँ उफान पर हैं और गंगा नदी टिहरी, हरिद्वार और ऋषिकेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश की स्थिति पर नजर रखने के लिए सोमवार सुबह हाई लेवल मीटिंग की।

शिमला-पौड़ी में लैंडस्लाइड, पांच की मौत, 25 से ज्यादा लोग मलबे में दबे; पांच लापता, बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की जान गई

You May Also Like