Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

नेपाल के पीएम प्रचंड बेटी के साथ इंदौर पहुंचे, महाकाल के दर्शन करने के लिए जाएंगे उज्जैन; शिवराज से बोले- नहीं लग रहा पहली बार मिले हैं

नेपाल के पीएम प्रचंड बेटी के साथ इंदौर पहुंचे, महाकाल के दर्शन करने के लिए जाएंगे उज्जैन; शिवराज से बोले- नहीं लग रहा पहली बार मिले हैं
Santosh Pandey
June 2, 2023

The Fact India: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचण्ड अपनी बेटी गंगा दहल के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए शु्क्रवार को उज्जैन पहुंचे। विशेष विमान से इंदौर पहुंचे प्रचण्ड की एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की। नेपाल के पीएम प्रचंड ने सीएम शिवराज से मिलकर कहा कि नहीं लग रहा है हम पहली बार मिल रहे हैं। स्वागत से बहुत अभिभूत हूं।

 

प्रचंड और उनके साथ आए डेलीगेट्स का निमाड़ के गणगौर और भगोरिया नृत्य की आकर्षक और उल्लासपूर्ण प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया। यह देख वे काफी अभिभूत हुए। इसी कड़ी में इंदौर के युवाओं के स्वर ध्वज पथक के 50 सदस्यीय दल ने ढोल-तासों और केसरिया ध्वज के साथ उद्घोष करते हुए उनका स्वागत किया। प्रचंड उज्जैन से दोपहर करीब दो बजे इंदौर लौटेंगे।

 

यहां वे होटल मैरिएट में ठहरेंगे और जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। शाम को वे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जाएंगे। रात को वे होटल मैरिएट में भोजन करेंगे। इस दौरान उन्हें इंदौर के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे।

 

मुख्‍यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल भले ही दो शरीर हों लेकिन सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों देशों का सांस्कृतिक वैभव और संस्कार एक जैसे हैं। आपके आगमन से भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे। इसके बाद इंदौर से नेपाल के पीएम और अन्य अतिथि उज्जैन रवाना हो गए। महाकाल दर्शन के साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे।

 

प्रचंड के साथ विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरन महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल भी आए हैं।

नेपाल के पीएम प्रचंड बेटी के साथ इंदौर पहुंचे, महाकाल के दर्शन करने के लिए जाएंगे उज्जैन; शिवराज से बोले- नहीं लग रहा पहली बार मिले हैं

You May Also Like