Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद 29-30 जुलाई को मणिपुर का करेंगे दौरा; कांगवे और थोरबंग में फायरिंग, मिजोरम की रैली से सीएम बीरेन नाराज

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद 29-30 जुलाई को मणिपुर का करेंगे दौरा; कांगवे और थोरबंग में फायरिंग, मिजोरम की रैली से सीएम बीरेन नाराज
Santosh Pandey
July 27, 2023

The Fact India: मणिपुर के मुद्दे को लेकर संसद के मानसून सत्र में खूब हंगामा चल रहा है। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर पर संसद में बयान देने की मांग कर रहा है। इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) के सांसद 29 या 30 जुलाई को मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। उधर राज्‍य के थोरबंग और कांगवे में गुरुवार सुबह से फायरिंग हो रही है। दोनों जगहों पर मैतेई और कुकी आमने-सामने हैं। इध्‍र, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में निकाली गई रैली पर नाराजगी जाहिर की है। 

 

मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। शिवसेना (उद्धव) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'बीते आठ दिनों से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां पीएम मोदी का ध्यान मणिपुर के मुद्दे की तरफ लाने की कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री को इस पर बोलना चाहिए।

 

संजय राउत ने कहा कि यह राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। मणिपुर जल रहा है और लोग मर रहे हैं। मणिपुर की आग अन्य राज्यों में भी फैल सकती है। हम प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हैं कि वह आगे आकर इस मुद्दे पर बोलें। हम उन्हें जवाब नहीं देंगे और सिर्फ उनकी बात सुनेंगे।

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन में कामकाज हो रहा है। हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बयान जारी करें। लेकिन वह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं और राजस्थान में प्रचार में जुटे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वह लोकतंत्र और संविधान को बचाना नहीं चाहते। वह संसद का अपमान कर रहे हैं।

 

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। मणिपुर में बुधवार को भी म्यांमार बॉर्डर पर फायरिंग और आगजनी हुई थी। इस इलाके में कुकी समुदाय की तादाद ज्यादा है। हिंसा की वजह से मणिपुर से कुकी-जोमी समुदाय के करीब 13 हजार लोगों ने पलायन कर पड़ोसी राज्य मिजोरम में शरण ली है।

 

मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में निकाली गई रैली में सीएम जोरमथांगा ने हिस्सा लिया था। दावा है कि आइजोल की रैली में 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। बीरेन सिंह ने कहा कि जोरमथांगा को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

 

सीएम सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार की ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई है। मणिपुर सरकार राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय के खिलाफ नहीं है। राज्य सरकार मणिपुर में होने वाली सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। जो मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद 29-30 जुलाई को मणिपुर का करेंगे दौरा; कांगवे और थोरबंग में फायरिंग, मिजोरम की रैली से सीएम बीरेन नाराज

You May Also Like