Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए कल पटना में विपक्षी एकता की बैठक; छह सीएम और पांच पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल

भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए कल पटना में विपक्षी एकता की बैठक; छह सीएम और पांच पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Santosh Pandey
June 22, 2023

The Fact India: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2024 के लोकसभा में पटकनी देने के लिए शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना मे विपक्षी एकता की बैठक होगी। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार, स्टालिन, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। विपक्षी नेता गुरुवार से जुटेंगे। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती सुबह करीब 10.20 पर फ्लाइट से पटना पहुंच गईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी शु्क्रवार को पटना पहुंचेंगे।

 

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने पटना में होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होने पर असमर्थता जताई है। हालांकिए उन्होंने पत्र लिखकर समर्थन जताया है। जयंत चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम के चलते वह बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 

 

पार्टियां खुद की खातिर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय कर सकती हैं। बातचीत की खास लाइन, भाजपा व उसके सहयोगियों के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का एक ही उम्मीदवार देने की होगी। ‘भाजपा हराओ’ का संकल्प पारित हो सकता है।

 

गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्नेला पटना पहुंचेंगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पटना आने के बाद पटना तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाएंगे और वहां मत्था टेकेंगे।

 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी गुरुवार को ही पटना पहुंचेंगी। उनके साथ टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद होंगे। शाम में ममता बनर्जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी। 23 जून की मीटिंग में शामिल होने के बाद वो शाम 4 बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, भाकपा महासचिव डी.राजा तथा भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को आएंगे। राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी के मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आदि 23 जून को आएंगे।

भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए कल पटना में विपक्षी एकता की बैठक; छह सीएम और पांच पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल

You May Also Like