Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कर्नाटक के 10 एग्जिट पोल में छह में कांग्रेस की बन रही सरकार, दो में भाजपा बरकरार, बाकी में किंगमेकर की भूमिका में जेडीएस

कर्नाटक के 10 एग्जिट पोल में छह में कांग्रेस की बन रही सरकार, दो में भाजपा बरकरार, बाकी में किंगमेकर की भूमिका में जेडीएस
Santosh Pandey
May 10, 2023

The Fact India: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मंगलवार को संपन्‍न हो गया। राज्‍य की 224 सीटों पर कुल 68.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे वोटिंग खत्‍म होते ही समाचार चैनलों पर कर्नाटक के एग्जिट पोल भी  सामने आ गए। कुल 10 एग्जिट पोल में से पांच में राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बन रही है। दो एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिनमें भाजपा सत्‍ता में बरकरार दिख रही है। वहीं, तीन एग्जिट पोल में जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है। बता दें कि 2018 के एग्जिट पोल लगभग सही हुए थे।

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग देखी गई थी। सांप, नालायक, बजरंग दल बैन से लेकर बजरंगबली की जय तक सुनी गई थी। कर्नाटक की संप्रभुता जैसे बयान को लेकर चुनाव आयोग में इंदिरा गांधी की शिकातय भी पहुंची थी। मंगलवार (10 मई) को एक चरण में पूरे राज्‍य में मतदान हुआ। राज्‍य के 68.82 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि वोटिंग परसेंट के आंकड़े गुरुवार सुबह तक अपडेट होंगे। पिछले 2018 विधानसभा चुनाव में 72 फीसदी वोटिंग हुई थी। वोटिंग के दौरान तीन जगह हिंसा हुई।

 

पुलिस ने बताया कि विजयपुरा के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में लोगों ने कुछ ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को तोड़ डाला। पोलिंग अफसरों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यहां अफवाह उड़ी थी कि अधिकारी मशीनें बदलकर वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे थे। दूसरी घटना पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ पर हुई, जहां कुछ युवाओं ने लाठियां लेकर विरोधियों पर हमला किया। हमले में वोट डालने आईं कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। तीसरी घटना बेल्लारी के संजीवारायानाकोटे में हुई, जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हुई।

 

अब बात एग्जिट पोल की करते हैं। न्‍यूज 24- टुडे चाणक्‍या के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 120 सीटें देकर स्‍पष्‍ट बहुमत से सरकार बना रही है। भाजपा को 92 और जेडीएस को 12 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 122 से लेकर 140 सीटें तक दे रही है। भाजपा को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटों पर ही जीत हासिल होते हुए दिखाया गया है। अन्‍य के खाते में शून्‍य से लेकर तीन सीटें जा सकती हैं।

 

इंडिया टीवी- सीएनएक्‍स ने कांग्रेस को 110 से 120 सीटें देकर कर्नाटक में सरकार बनवा रही है। भाजपा को 80-90 और जेडीएस को 20-24 सीटें ही मिलती हुई दिखाई दे रही है। 1-3 सीटों पर अन्‍य जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। टाइम्‍स नाऊ- ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106 से लेकर 120 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। भाजपा के खाते में 78 से लेकर 92 और जेडीए को 20 से लेकर 26 सीटों पर जीत के साथ संतोष करना पड़ सकता है।

 

जिन दो एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाया गया है, वो एशियानेट सुवर्णा- जन की बात और न्‍यूज नेशन- सीजीएस है। एबीपी न्‍यूज-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122, भाजपा को 73 से 85 और जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी सरकार कांग्रेस की। जी न्‍यूज-मैट्रिज के सर्वे में भाजपा को 103 से 118, कांग्रेस को 82 से 97 और जेडीएस को 28 से 33 सीटें मिलने का अनुमान। सैंपल साइज के लिहाज से यह सबसे बड़ा ओपिनियन पोल है। इसमें 224 सीटों पर 3 लाख 36 हजार लोगों से सवाल किए गए। हर विधानसभा सीट पर 1500 लोगों से बात की गई।

कर्नाटक के 10 एग्जिट पोल में छह में कांग्रेस की बन रही सरकार, दो में भाजपा बरकरार, बाकी में किंगमेकर की भूमिका में जेडीएस

You May Also Like