Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी बोले- पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं, महिला आरक्षण हमारा कमिटमेंट था

भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी बोले- पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं, महिला आरक्षण हमारा कमिटमेंट था
Santosh Pandey
September 22, 2023

The Fact India: ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन और और धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस दौरान मोदी ने 40 मिनट के भाषण में कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं।

 

अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने सबसे पहले कहा कि मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल (21 सितंबर) और परसों (20 सितंबर) को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला है।

 

उन्‍होंने कहा कि आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। कभी-कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है।

 

उन्‍होंने कहा कि आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं। संसद के दोनों सदनों द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है।

 

उधर, भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंचने लगी थीं। उन्होंने गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मनाया।

भाजपा मुख्‍यालय में पीएम मोदी बोले- पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं, महिला आरक्षण हमारा कमिटमेंट था

You May Also Like