Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों में भारी बारिश की संभावना; जम्मू-कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, तेलंगाना में आठ की मौत

राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों में भारी बारिश की संभावना; जम्मू-कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, तेलंगाना में आठ की मौत
Santosh Pandey
July 28, 2023

THe Fact India: राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लैंडस्‍लाइड की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में तेलंगाना और महाराष्‍ट्र में भारी बारिश हुई है। तेलंगाना में 97 मिमी और महाराष्ट्र में 27.8 मिमी पानी गिरा है। उत्‍तर प्रदेश के 52 जिलों में भारी और मध्‍यम बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

 

जम्‍मू-कश्‍मीर के रियासी जिले में शुक्रवार बड़ा लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, हिमाचल के शिमला और किन्नौर में लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया है। गुरुवार को महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, कोल्हापुर और नागपुर समेत कई शहरों में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

 

मुंबई में शु्क्रवार भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। राज्य के नांदेड़ में कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। 50 से ज्यादा परिवारों को शिफ्ट करना पड़ा। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 13 टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है।

 

पिछले 24 घंटे में तेलंगाना के मुलुगु,जयशंकर भूपालपल्ली, जनगांव, भद्राद्रि कोठागुडेम, करीमनगर, हनुमाकोंडा और वारंगल जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। एक हफ्ते में बारिश से संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में शुक्रवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए।

 

मौसम विभाग ने अगले 24 घटें में राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की का अलर्ट जारी किया है। झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।

 

उत्‍तर प्रदेश में मौसम विभाग ने शुकवार को 52 जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका खासा असर देखने को मिलेगा। 31 जुलाई तक मानसून की बारिश होती रहेगी। वहीं, पूर्वी यूपी में दो दिन बाद झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

 

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में गुरुवार को करीब पौन इंच पानी गिरा। नर्मदापुरम में 4 घंटे में 2 इंच से ज्यादा बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। 28 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित देश के 21 राज्यों में भारी बारिश की संभावना; जम्मू-कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, तेलंगाना में आठ की मौत

You May Also Like