Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश ने चुनौतियों को अवसरों में बदला, देशवासी महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दें; चंद्रयान के चांद पर उतरने का इंतजार

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश ने चुनौतियों को अवसरों में बदला, देशवासी महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दें; चंद्रयान के चांद पर उतरने का इंतजार
Santosh Pandey
August 14, 2023

The Fact India: देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस स्‍वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि सभी देशवासी उत्साह के साथ अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश ने चुनौतियों को अवसरों में बदला है और प्रभावशाली जीडीपी ग्रोथ भी दर्ज की है। देश सभी मोर्चों पर प्रगति कर रहा है। विश्व को हमने लाइफ फॉर एन्वायरमेंट का मंत्र दिया है।

 

देश के संबोधन में राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं, जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है।

 

राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज के नए भारत की महत्वकांक्षाओं के नए क्षितिज असीम हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस वर्ष इसरो ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया है, जो चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है और कार्यक्रम के अनुसार उसका विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अगले कुछ ही दिनों में चंद्रमा पर उतरेंगे। हम सभी के लिए वह गौरव का क्षण होगा और मुझे भी उस पल का इंतजार है।

 

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि चंद्र अभियान अंतरिक्ष में हमारे भावी कार्यक्रमों के लिए केवल एक सीढ़ी है। हमें बहुत आगे जाना है। अंतरिक्ष अभियान ही नहीं बल्कि धरती पर भी हमारे वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकियां देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अनुसंधान, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में पचास हजार करोड़ रुपये की राशि के साथ सरकार द्वारा अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन स्थापित किया जा रहा है। यह फाउंडेशन हमारे कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट को आधार प्रदान करेगा।

 

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। मुझे प्रसन्नता होती है कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण पर ध्यान रखा जा रहा है।

 

राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश सभी मोर्चों पर प्रगति कर रहा है। विश्व की कई अर्थव्यवस्थाएं खराब दौर से गुजर रही हैं। हमारी सरकार कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रही है। मुद्रास्फीति चिंता का विषय है, लेकिन हमारी सरकार ने इसके लिए भी प्रभावी कदम उठाए हैं। भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है। पिछले दशक में लोगों का गरीबी से निकलना संभव हो पाया है।

 

देश को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि जिस बात पर सबको ध्यान देना चाहिए वह जलवायु परिवर्तन है। ग्‍लोबल वॉर्मिंग के कारण बीते सालों में कहीं बहुत बारिश हुई तो कहीं सूखे का सामना करना पड़ा। भारत ने इस पर भी काफी काम किया है। विश्व को हमने लाइफ फॉर एन्वायरमेंट का मंत्र दिया है। लोभ की प्रकृति हमें प्रकृति से दूर करती है। कई जनजाति समुदाय आज भी प्रकृति से गहरे जुड़े हैं। जनजातीय समुदाय के प्रकृति से संबंध और अपना अस्तित्व बनाए रखने को एक शब्द में समझाया जा सकता है- हमदर्दी। महिलाएं हमदर्दी ज्यादा गहराई से महसूस करती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश ने चुनौतियों को अवसरों में बदला, देशवासी महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दें; चंद्रयान के चांद पर उतरने का इंतजार

You May Also Like