Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे परिवार को जितनी गालियां दी हैं, उस पर किताब छप जाएगी, मेरा भाई गाली क्या, गोली खाने तैयार

कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे परिवार को जितनी गालियां दी हैं, उस पर किताब छप जाएगी, मेरा भाई गाली क्या, गोली खाने तैयार
Santosh Pandey
April 30, 2023

The Fact India: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के प्रचार ने राजनीतिक गलियारों में गर्माहट ला दी है। इस क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कर्नाटक के जमखंडी में जनसभा को संबोधित किया और कुडाची में रोड शो किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मेरे भाई से मोदी जी को सीखना चाहिए। मेरा भाई कहता है कि देश के लिए मैं गाली क्या, गोली भी खाने को तैयार हूं। पीएम मोदी लिस्ट बनवाते हैं कि उन्हें 91 बार गालियां दी गईं। इन लोगों ने मेरे परिवार को जितनी गालियां दी, इसकी लिस्ट बनवाएं तो पूरी किताब छपवानी पड़ेगी।

 

प्रियंका ने कहा कि मैंने पहला ऐसा प्रधानमंत्री देखा है, जो जनता के सामने आकर रोता है कि मुझे गाली दे रहे हैं। पीएम  जनता का दुख सुनने के बजाय अपना दुखड़ा उनको सुनाते हैं। मोदी जी को हिम्मत रखनी चाहिए। ये सार्वजनिक जीवन है। सब सहना पड़ता है, हिम्मत रखनी पड़ती है, आगे बढ़ना पड़ता है। अगर आप लोगों की बात सुनेंगे तो बेहतर होगा।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि किसी ने प्रधानमंत्री जी के ऑफिस में बैठकर एक लिस्ट बनाई है। वो लिस्ट जनता या किसानों की समस्याओं की नहीं है। इस लिस्ट में ये जानकारी है कि मोदी जी को किसने और कितनी बार गाली दी है। मोदी जी को दी गई गालियां एक पेज में आ रही हैं। अगर मेरे परिवार को इन लोगों ने जो गालियां दी हैं, उनकी लिस्ट बनाएं तो किताब पर किताब छपवा लेंगे।

 

खानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की सैलरी 15 हजार, मिनी आंगनवाड़ी की सैलरी 10 हजार और आशा कर्मचारियों की सैलरी 8 हजार रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 3 लाख और मिनी आंगनवाड़ी से रिटायरमेंट के बाद 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे परिवार को जितनी गालियां दी हैं, उस पर किताब छप जाएगी, मेरा भाई गाली क्या, गोली खाने तैयार

You May Also Like