Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

एक देश-एक चुनाव पर राहुल गांधी बोले- ये आइडिया संघ और राज्यों पर हमला; तमिलनाडु के सीएम ने कहा- कमेटी भाजपा की बात ही फॉलो करेगी

एक देश-एक चुनाव पर राहुल गांधी बोले- ये आइडिया संघ और राज्यों पर हमला; तमिलनाडु के सीएम ने कहा- कमेटी भाजपा की बात ही फॉलो करेगी
Santosh Pandey
September 3, 2023

The Fact India: 'एक देश-एक चुनाव' के मुद्दे पर कांग्रेस खुलकर विरोध में आ गई है। रविवार को राहुल गांधी ने कहा है कि भारत राज्यों का संघ है। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का आइडिया संघ और राज्यों पर हमला है। राहुल ने ये बाते सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा है। उधर, एक देश-एक चुनाव के गठित कमेटी के आठ सदस्‍यों के नाम जारी कर दिए गए हैं।

 

‘एक देश-एक चुनाव’ के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनाई गई समिति के लिए सरकार ने शनिवार को आठ सदस्यों का नाम जारी किया। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी के नाम शामिल है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य और विधि विभाग के सचिव नितेन चंद्र समिति के सचिव होंगे।

 

केंद्र सरकार ने शनिवार को ही समिति के कामकाज की अधिसूचना जारी की। इसके मुताबिक, समिति यह भी देखेगी कि इसके लिए राज्यों की सहमति कितनी जरूरी है या कितने राज्यों की सहमति जरूरी होगी।

 

कमेटी के आठ सदस्‍यों में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन का नाम आने के बाद कांग्रेस ने इस समिति को संसदीय लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश बताया। शनिवार रात में ही अधीर रंजन चौधरी ने कमेटी में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि नतीजे पहले से ही तय हैं।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 'एक देश-एक चुनाव' को भाजपा की साजिश बताया। उन्‍होंने कहा कि वो (भाजपा सरकार) कहते हैं कि इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी, लेकिन इससे पहले वे अपना भ्रष्टाचार रोकें। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। उन्हें इससे राजनीति को दूर रखना चाहिए। जो कमेटी बनाई गई है, वो भाजपा की बात को ही फॉलो करेगी। यह तानाशाही है।

एक देश-एक चुनाव पर राहुल गांधी बोले- ये आइडिया संघ और राज्यों पर हमला; तमिलनाडु के सीएम ने कहा- कमेटी भाजपा की बात ही फॉलो करेगी

You May Also Like