Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, इंदौर में सबसे ज्यादा 11 इंच बारिश हुई; उज्जैान में बाढ़ जैसे हालात, कई डैम लबालब भरे

मध्य प्रदेश में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, इंदौर में सबसे ज्यादा 11 इंच बारिश हुई; उज्जैान में बाढ़ जैसे हालात, कई डैम लबालब भरे
Santosh Pandey
September 16, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में तीसरे दिन भी बारिश होती रही। शनिवार को प्रदेश के इंदौर में सबसे ज्‍यादा 11 इंच बारिश हुई। इसके बाद धार जिले में 7.2 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के लिए अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नागदा में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और रतलाम में ट्रैक पर पत्थर गिरने से दिल्ली-मुंबई मार्ग प्रभावित रहा। उज्जैन में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

 

एमपी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई डैम लबालब भर गए है। इसके बाद बरगी, तवा, ओंकारेश्वर, इंदिरा सागर, यशवंत सागर, सतपुड़ा, माचागोरा, पारसडोह, गंभीर, शिप्रा बांध के गेट खोलने पड़े हैं।

 

बैतूल के भीमपुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17.51 इंच बारिश हुई है। बारिश ने इंदौर में 61 और भोपाल में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सितंबर में पिछले 24 घंटे में इंदौर में 6.73 इंच पानी गिरा है। इससे पहले 20 सितंबर 1962 को 6.68 इंच पानी गिरा था। इंदौर की सितंबर की सामान्य बारिश 6.58 इंच है। इतनी बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान ही हो गई है।

 

उज्जैन में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सड़कों पर नाव चलानी पड़ी। शनिवार को खंडवा में 4.8 इंच, रतलाम में 3.9 इंच, खरगोन में 3.2 इंच, इंदौर में 2.6 इंच, उज्जैन में 1.5 इंच पानी गिरा। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, ग्वालियर, सीधी, रायसेन, बैतूल, गुना, मलांजखंड, छिंदवाड़ा और सागर जिले में भी बारिश हुई।

 

नागदा में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने और रतलाम में ट्रैक पर पत्थर गिरने से दिल्ली-मुंबई मार्ग प्रभावित रहा। नदी, नालों में उफान आने से इंदौर-इच्छापुर हाईवे और हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर आवागमन बाधिर रहा।

 

इंदौर में निचली बस्तियों को खाली कराया गया। यहां राऊ में नदी में फंसे 21 लोगों का रेस्क्यू किया गया। शनिवार शाम 4 बजे तक इंदौर में 11 इंच बारिश हुई। सुपर कॉरिडोर पर सर्विस रोड की पुलिया से मिनी बस बह गई। इसमें सवार 15 लोगों को बचा लिया गया है। यशवंत सागर डैम के चार गेट खोल दिए गए हैं। इससे शहर के सभी तालाब पूरी क्षमता तक भर गए हैं।

 

भोपाल में 11 साल (2011 से 2023 के बीच) में दूसरी बार 24 घंटे में सितंबर की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे में भोपाल में 2.82 इंच पानी गिरा है। भारी बारिश की वजह से बिगड़े हालात के मद्देनजर 6 जिलों में शनिवार को स्कूलों में छुट्‌टी रही। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा और हरदा में शासकीय-अशासकीय स्कूलों में क्लासेस नहीं लगीं।

मध्य प्रदेश में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी, इंदौर में सबसे ज्यादा 11 इंच बारिश हुई; उज्जैान में बाढ़ जैसे हालात, कई डैम लबालब भरे

You May Also Like