Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

संजय राउत का दावा, वाराणसी से मोदी को हरा सकती हैं प्रियंका, अमेठी जीतना मुश्किल; बोले- मोदी-नवाज मिल सकते हैं तो शरद-अजीत क्यों नहीं

संजय राउत का दावा, वाराणसी से मोदी को हरा सकती हैं प्रियंका, अमेठी जीतना मुश्किल; बोले- मोदी-नवाज मिल सकते हैं तो शरद-अजीत क्यों नहीं
Santosh Pandey
August 14, 2023

The Fact India: उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के सांसद संजय राउत का कहना है कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हरा सकती हैं। वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। वहीं, शरद पवार और अजित पवार के बीच सीक्रेट मुलाकात पर राउत ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मिल सकते हैं तो शरद और अजित क्यों नहीं मिल सकते।

 

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी चुनाव लड़ने की उनकी संभावनाओं का जिक्र किया था। वाड्रा ने कहा था कि प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए। वो काबिल हैं और बहुत अच्छी सांसद साबित हो सकती हैं।

 

इसी दौरान वाड्रा ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी भी ऐसा मानती है और वो उनके लिए कुछ अच्छा जरूर सोच रही होगी। वाड्रा के इस बयान के बाद कई नेताओं ने इस सुझाव पर अपनी राय दी और प्रियंका को आगामी लोकसभा चुनाव में ही किस्मत आजमाने की सलाह दी।

 

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें पिछले काफी समय से लगाई जा रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ये संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वो रायबरेली या अमेठी में से किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

 

सोमवार को संजय राउत ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रायबरेली और अमेठी में भी कड़ी टक्कर मिलेगी। वाराणसी के अलावा रायबरेली और अमेठी सीट जीतना काफी मुश्किल है।

 

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। हालांकि पिछले चुनाव में राहुल गांधी अमेठी का चुनाव भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों हार गए थे, लेकिन रायबरेली पर कांग्रेस का कब्जा कायम रहा। सोनिया गांधी इस सीट से सांसद हैं।

संजय राउत का दावा, वाराणसी से मोदी को हरा सकती हैं प्रियंका, अमेठी जीतना मुश्किल; बोले- मोदी-नवाज मिल सकते हैं तो शरद-अजीत क्यों नहीं

You May Also Like