Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

सिंधिया के गढ़ में भाजपा को झटका, पूर्व भाजपा विधायक के बेटे और समर्थक कांग्रेस में शामिल

The Fact India: केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर संभाग के अशोकनगर की मुंगावली सीट से तीन बार विधायक रहे स्व. राव देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। वे 500 गाड़ियों का काफिला लेकर आए थे।

 

पीसीसी में यादवेंद्र ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने में मेरे पिता ने बहुत मेहनत की। वर्तमान में मैं, मेरी पत्नी और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। पूरे हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की। लेकिन जब से सिंधिया भाजपा में आए हैं, पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी है। उनके साथ भेदभाव होने लगा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। एससी, एसटी, आदिवासियों से जमीन छीनी जा रही है। यादवेंद्र ने कहा कि हमसे जुड़े लोगों को केस लगाकर अंदर किया जा रहा था। अंदर से घुट रहा था। समर्थकों से बात की तो बोले कि हम कांग्रेस जॉइन कर लेते हैं। भाजपा की विचारधारा अब नहीं बची। सभी अपने पेट भरने में लगे हुए हैं। भाई अजय यादव के कांग्रेस जॉइन करने के सवाल पर यादवेंद्र बोले कि अजय ही नहीं, मेरे दो लाख भाई-बहन हैं। पूरी मुंगावली विधानसभा में मेरे भाई-बहन हैं। सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो पार्टी निर्णय करेगी, वो करेंगे।

 

पीसीसी में कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यादवेंद्र यादव कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि शिवराज कहते हैं कि मैं कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को गाड़ दूंगा। कमलनाथ का अंत करूंगा। मैं भी गाड़ूंगा, लेकिन बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार को गाड़ूंगा। कमलनाथ ने कहा कि पहले जब ये किसान के बेटे बने तो सबसे ज्यादा किसानों की हत्या मध्य प्रदेश में हुईं। मामा बने तो सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हुआ। यह मैं केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर कह रहा हूं। अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर कमलनाथ ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी आए थे। हम सारी सीट जीते। छिंदवाड़ा में चुनाव जनता और बीजेपी के बीच होता है।

 

यादव परिवार को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए चंदेरी से कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान (डग्गी राजा) पिछले कई महीने से प्रयास कर रहे थे। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही है। गोपाल सिंह और देशराज सिंह यादव मुंगावली से एक-दूसरे के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही नेता सिंधिया के कट्‌टर विरोधी रहे हैं। अब सिंधिया विरोधी दो बडे़ परिवार अपनी राजनीतिक दुश्मनी भूलकर कांग्रेस में साथ काम करेंगे।

सिंधिया के गढ़ में भाजपा को झटका, पूर्व भाजपा विधायक के बेटे और समर्थक कांग्रेस में शामिल

You May Also Like