Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार के पिता की हत्या, भाजपा नेता का शव मिला; कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार के पिता की हत्या, भाजपा नेता का शव मिला; कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी
Santosh Pandey
July 3, 2023

The Fact India: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई पंचायत चुनाव है। इससे पहले राज्‍य में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। 24 परगना में टीएमसी कैंडिडेट के पिता की हत्या हो गई है। वहीं, 24 परगना में ही क्रूड बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुरुलिया में भाजपा नेता का शव मिला है। मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी गई। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद से अब तक हिंसक घटनाओं में 10 लोग मारे गए हैं।

 

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में चार हिंसक घटनाएं हुई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 परगना में कथलबेरिया ग्राम पंचायत में टीएमसी उम्मीदवार मनवारा के पिता जियारुल मोल्ला (52 वर्ष) की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घटना शनिवार की फुलमलंचा इलाके की है। वह टीएमसी कार्यकर्ता भी थे।

 

बेटी मनवारा ने बताया कि विरोधी दलों से हमें लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। इसके बारे में पुलिस से शिकायत की थी। नॉर्थ 24 परगना जिले के हरोआ इलाके में रविवार रात क्रूड बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

 

रविवार रात मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ शेख को किसी ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समसेरगंज में सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता बी शेख ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल का हाथ है। तृणमूल ने इससे इनकार किया है। सोमवार को पुरुलिया जिले के बोडो इलाके से बंकिम हांसदा नाम के भाजपा नेता का शव मिला है।

पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार के पिता की हत्या, भाजपा नेता का शव मिला; कांग्रेस कार्यकर्ता को गोली मारी

You May Also Like