Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, बारिश से कई इलाकों में पानी भरा, एक करोड़ रुपये के बैल को बचाया गया; उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, बारिश से कई इलाकों में पानी भरा, एक करोड़ रुपये के बैल को बचाया गया; उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत
Santosh Pandey
July 16, 2023

The Fact India: दिल्ली में यमुना का जलस्‍तर घटना शुरू हो गया है। रविवार सुबह नौ बजे तक यमुना का वाटर लेवल घटकर 205.98 पर आ गया था। रविवार को दिल्‍ली में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार की रात तीन घंटे में 11 मिली बारिश हुई। उधर, उत्तर प्रदेश में बीते 36 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें से 2 की मौत डूबने और 7 की मौत बिजली की चपेट में आने के चलते हुई।

शनिवार रात बारिश के बाद राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में पानी भर गया। पेड़ों के उखड़ कर गिरने से कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। पुलिस ने कई रास्तों पर न जाने की एडवाइजरी जारी की है।

एनडीआरएफ ने बताया कि बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6345 लोगों को बचाया गया। बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह से ही सीकर और अलवर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। कल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। जिसके असर से 18-19 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में अगले एक सप्ताह बारिश होगी।

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में रविवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, डिंडोरी और सिवनी में वज्रपात यानी आकाशीय बिजली भी गिर सकती है जबकि भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर चलेगा।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा, बारिश से कई इलाकों में पानी भरा, एक करोड़ रुपये के बैल को बचाया गया; उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत

You May Also Like