Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

अगले चार दिन देश के 25 राज्यों में नहीं होगी बारिश, सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात; अल-नीनो का प्रभाव, 32 फीसदी कम बरसा पानी

अगले चार दिन देश के 25 राज्यों में नहीं होगी बारिश, सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात; अल-नीनो का प्रभाव, 32 फीसदी कम बरसा पानी
Santosh Pandey
August 27, 2023

The Fact India: देश के पांच राज्‍यों को छोड़कर किसी भी हिस्‍से में अगले चार दिन बारिश की कोई उम्‍मीद नहीं है। इसकी वजह अल-नीनो को बताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगस्त के बाद अब सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम हो सकती है। इसका मतलब है कि ये मानसून सीजन (30 सितंबर तक) सामान्य कम बारिश के साथ खत्म होगा।

 

देश में इस बार मानसून सीजन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। 1970 के बाद पहली बार दिल्ली, आगरा और वृन्दावन में बाढ़ जैसी स्थिति घोषित की गई। हरियाणा में भी पहली बार बाढ़ की स्थिति बनी।

 

उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और लैंडस्लाइड से काफी तबाही हुई। हिमाचल में बाढ़-बारिश, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 250 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। उत्तराखंड में 52 लोगों की मौत हुई। दोनों राज्यों में करीब 10 हजार घर तबाह हो गए।

 

वहीं, मैदानी इलाकों यूपी में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई। बिहार में 25 फीसदी कम, मध्य प्रदेश में 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा केरल, झारखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी कम बारिश हुई। इसकी वजह अल-नीनो है।

 

अर्थ साइंस मंत्रालय के डेटा के अनुसार, इस साल भारत में 2018 के बाद से जुलाई में सबसे अधिक बारिश हुई तो दूसरी ओर पिछले तीन सालों में यह सबसे सूखा मानसून बना है। इस मानसून सीजन अब तक 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में अब तक की बारिश 32 फीसदी कम है।

 

भारतीय मौसम विभाग भी अगले हफ्ते सितंबर के लिए अपना पूर्वानुमान जारी करने वाला है। आईएमडी ने जुलाई के आखिर में मिड-मानसून पूर्वानुमान में अगस्त-सितंबर में सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई थी।

अगले चार दिन देश के 25 राज्यों में नहीं होगी बारिश, सितंबर में भी सामान्य से कम बरसात; अल-नीनो का प्रभाव, 32 फीसदी कम बरसा पानी

You May Also Like