Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

इंदौर मंदिर हादसे में अब तक 36 लोगों की गई जान, सीएम पहुंचे तो भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के बावड़ी हादसे में अब तक 36 लोगों की जान गई है। अभी भी 20 से ज्यादा लोगों का इलाज हो रहा है। मंदिर को सील कर दिया गया है। इस मामले में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली सबनानी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंदौर नगर निगम प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले भवन अधिकारी परसराम अरोलिया और बिल्डिंग इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

 

गुरुवार देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। रात 12 से 1.30 बजे के बीच 16 शव निकाले गए। शुक्रवार सुबह जब रेस्क्यू दोबारा शुरू हुआ तो मंदिर की दीवार और बावड़ी की स्लैब तोड़ी गई। आर्मी और प्रशासन की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 53 वर्षीय शख्स का शव बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। इस हादसे में पटेल समाज के 11 लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल के पास एक धर्मशाला में पटेल समाज के लोग इकट्‌ठा हुए।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे। यहां भीड़ ने हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाए। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के यहां मौत हुई है, उनके परिवार से सीएम को मिलना चाहिए था। अफसरों ने पहले बताया कि मुख्यमंत्री परिवार से मिलेंगे। बाद में कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। शिवराज सिंह शुक्रवार सुबह घायलों और उनके परिजन से मुलाकात की।

 

उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज सरकार कराएगी। प्रदेश में ऐसे ढंके हुए कुएं-बावड़ी की तलाश कर खोले जाएंगे ताकि फिर कोई हादसा न हो। इसके बाद घटनास्थल का दौरा भी किया। इधर, रीजनल श्मशान पार्क में शुक्रवार को एक साथ कई चिताएं जलीं। करीब 60 साल पुराने मंदिर में गुरुवार को रामनवमी पर यहां पूजा की जा रही थी।

 

11 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। दोपहर करीब सवा बारह बजे स्लैब भरभराकर गिर गया। सभी लोग 60 फीट गहरी बावड़ी में जा गिरे। मरने वालों में 21 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। इनमें 3 बच्चे और एक बच्ची है।

इंदौर मंदिर हादसे में अब तक 36 लोगों की गई जान, सीएम पहुंचे तो भीड़ ने मुर्दाबाद के नारे लगाए

You May Also Like