Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

युवती की मौत पर महू में बवाल, पुलिस फायरिंग में युवक की गई जान, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

The Fact India: इंदौर के महू में एक आदिवासी युवती की मौत के बाद बुधवार रात में बवाल हो गया। परिजन ने युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव करने के साथ पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने करीब 25 हवाई फायर भी किए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य युवक के पैर में गोली लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महू की घटना में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

 

बडगोंदा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। युवती के परिजन ने बुधवार शाम को डोंगरगांव चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। प्रदर्शन करने वालों को पुलिस की टीम करीब एक किमी तक खदेड़ कर वापस चौकी पर आ गई थी। इसके बाद प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस पर गोफन से हमला कर दिया। खबर है कि पुलिस ने भी सामने से फायरिंग की। करीब एक घंटे तक मचे बवाल के बाद फिलहाल हालात काबू में है। परिजन युवती का शव लेकर चले गए हैं।

 

आईजी आर. गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। महू पुलिस ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पहचान 18 वर्षीय आदिवासी युवक भेरूलाल के रूप में हुई है। युवक छोटी जाम का रहने वाला है। उसका शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी मौत किसकी गोली से हुई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एक अन्य युवक संजय के पैर में भी गोली लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

आरोप है कि यदुनंदन धामनोद, जिला धार से युवती का अपहरण कर ग्राम गवली पलासिया लाया। यहां करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण एसपी भगवंत बिरदे ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर यदुनंदन पिता रामचरण पाटीदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दुष्‍कर्म के आरोप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगी तो धारा बढ़ाई जाएगी। महू, बडगोंदा सहित चार थानों क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 500 से ज्यादा जवानों ने देर रात तक अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहे। दो वज्र वाहन और दो फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। डोंगरगांव चौकी के आसपास बैरिकेडिंग भी कर दी गई है।

आदिवासी महिला की मौत पर सियासी हलचल तेज
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्‍होंनं कहा कि आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म और उसके बाद उसकी हत्या और फिर पुलिस फायरिंग में आदिवासी युवक की मौत ने मध्य प्रदेश में जंगलराज को साबित किया है। कमलनाथ ने घटना की जांच के लिए आदिवासी विधायकों का दल गठित किया है। इसमें कांतिलाल भूरिया, बाला बच्चन, झूमा सोलंकी और पांचीलाल मेड़ा शामिल हैं। दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। कांग्रेस के इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। उज्जैन पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महू में हुई घटना की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पति कहते हैं करंट लगने से मौत हुई, जबकि दूसरे संगठन के लोग हत्या की बात कह रहे हैं। जांच के आदेश दे दिए हैं।

युवती की मौत पर महू में बवाल, पुलिस फायरिंग में युवक की गई जान, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

You May Also Like