Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल में महिलाओं ने सड़कें जाम कीं, टायर जलाए; सेना-आरएएफ मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया

मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल में महिलाओं ने सड़कें जाम कीं, टायर जलाए; सेना-आरएएफ मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया
Santosh Pandey
July 22, 2023

The Fact India: मणिपुर में दो महिआलों के साथ दुष्‍कर्म करने और फिर उन्‍हें निर्वस्‍त्र घुमाने की घटना को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है। इस घटना के विरोध में मणिपुर में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच, खबर है कि इंफाल में महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा घारी इलाके में एक मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर सड़क पर टायर जलाए गए। वहां फिर हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मणिपुर सशस्त्र पुलिस, सेना और त्वरित कार्रवाई बटालियन मौके पर पहुंची। इसके बाद सबसे पहले वहां आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उग्र प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

 

मणिपुर में 4 मई को भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरिंदों की भीड़ से गिरफ्तार हुए पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई (19 वर्ष) के तौर पर हुई है। यह नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई क्षेत्र का रहने वाला है।

 

शुक्रवार तक इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। इनमें हुइरेम हेरादास, जीवन इलांगबाम, अरुण सिंह और तोम्बा सिंह हैं। सभी आरोपी थॉउबल जिले के हैं। वीडियो के आधार पर बड़े स्तर पर आरोपिओं की धरपकड़ जारी है।  19 जुलाई को सामने आए वीडियो में दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवा रहा था।

 

इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने पर देशभर में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा था कि इस कारण पूरे देश की बेइज्जती हो रही है। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों की 10 से अधिक संयुक्त टीमें संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए बहुत बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल में महिलाओं ने सड़कें जाम कीं, टायर जलाए; सेना-आरएएफ मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में किया

You May Also Like