Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

CP जोशी ने कहा- लोक कल्याण के लिए विष पी रहे हैं पीएम

CP जोशी ने कहा- लोक कल्याण के लिए विष पी रहे हैं पीएम
Pooja Parmar
April 29, 2023

उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व के आयोजित हुए महाघेराव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान शंकर से कर दी।

बता दें कि कलेक्ट्रेट के घेराव से पूर्व शहर के टाउन हॉल प्रांगण में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली और देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान शंकर से कर दी। उन्होंने कहा कि खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला कहा, तो वे भी भगवान शंकर की तरह लोक कल्याण के लिए विष पी रहे हैं। यही नहीं उन्हें कभी मौत का सौदागर कहा जाता है, कभी उन्हें नीच कहा जाता है। लेकिन देश की 14 करोड़ जनता उनके साथ है।


अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने प्रदेश सरकार के महंगाई राहत कैम्प पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस महंगाई राहत के नाम पर कैंप लगाकर लोगों को राहत देने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। देश में सबसे महंगा डीजल और पेट्रोल राजस्थान में मिल रहा है। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है। 


CP जोशी ने कहा- लोक कल्याण के लिए विष पी रहे हैं पीएम

You May Also Like