Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जबलपुर में भाजपा नेता के हाथ से चली गोली से महिला मित्र घायल, पांच घंटे घुमाता रहा; कार्यालय में साफ कराए खून के धब्बेे, एफआईआर दर्ज

जबलपुर में भाजपा नेता के हाथ से चली गोली से महिला मित्र घायल, पांच घंटे घुमाता रहा; कार्यालय में साफ कराए खून के धब्बेे, एफआईआर दर्ज
Santosh Pandey
June 18, 2023

Tha Fact India: जबलपुर में भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के हाथ से चली गोली से घायल महिला मित्र को वह पांच घंटे तक कार में घुमाता रहा। प्रियांश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एमबीए की छात्रा गोली लगने की घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

 

इस घटना के बाद प्रियांश विश्‍वकर्मा ने घटना छिपाने के लिए ऑफिस की सफाई की। उसने कार्यालय से सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी निकाल ली। इसके बाद घायल महिला मित्र को कार में लेकर 5 घंटे तक घूमता रहा। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में गोली बीजेपी नेता के हाथ से ही चलने की बात सामने आ रही है। उसके दफ्तर में चार गोली चलने के निशान मिले हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, संजीवनी नगर थाना क्षेत्र स्थित धनवंतरी चौकी के पास प्रियांश विश्वकर्मा का दफ्तर है। वह पेशे से रेत कारोबारी है। जमीन खरीदी-बिक्री का काम भी करता है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे युवती को गोली लगने की बात पता चली, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची।

 

गोली लगने से घायल हुई लड़की एमबीए की छात्रा है। वह बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा की दोस्त बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के घरवालों को भी दोनों की दोस्ती के बारे में पता है। पुलिस ने युवती के परिवार वालों से भी बात की।

 

पुलिस का कहना है कि रात में परिवार वाले भी केस दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं थे। यही नहीं, दूसरे दिन जब वापस से युवती से पूछताछ की गई, तब उसने हकीकत बताई। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर में दोनों ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान, प्रियांश के हाथों से गोली चली। वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

जबलपुर में भाजपा नेता के हाथ से चली गोली से महिला मित्र घायल, पांच घंटे घुमाता रहा; कार्यालय में साफ कराए खून के धब्बेे, एफआईआर दर्ज

You May Also Like