Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 143

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7528

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
17%
मल्लिकार्जुन खड़गे
11%
बता नहीं सकते
6%
Total count : 18

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
38%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
15%
फिल्मों को हिट करने के लिए
38%
कुछ बता नहीं सकते
8%
Total count : 13

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बैतूल कलेक्टर के एक्स हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट; हैंडलर की सेवा समाप्‍त, एफआईआर दर्ज, रिट्वीट पोस्‍ट में सरकार को भ्रष्‍टाचारी बताया गया

बैतूल कलेक्टर के एक्स हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट; हैंडलर की सेवा समाप्‍त, एफआईआर दर्ज, रिट्वीट पोस्‍ट में सरकार को भ्रष्‍टाचारी बताया गया
Santosh Pandey
September 19, 2023

The Fact India: बैतूल कलेक्टर के एक्‍स (ट्वीटर) हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट करना हैंडलर को भारी पड़ गया। कलेक्टर बैतूल के ट्वीटर हैंडल पर 17 सितंबर की रात 11:20 बजे एक पोस्ट नजर आई। इसमें समीक्षा सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट को रिट्वीट किया गया। इसकी टैग लाइन में लिखा है- जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। मामले ने तूल पकड़ा तो जनसंपर्क विभाग ने ट्वीटर हैंडलर की सेवाएं समाप्त कर एफआईआर दर्ज करा दी। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

 

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि एक ट्वीटर अकाउंट होल्डर ने टेलीग्राम कर उन्हें इस पोस्ट के बारे में बताया। इसे देखने के बाद उन्होंने रात को ही एडीएम जय प्रकाश सैयाम को मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के मुताबिक, यह ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा हैंडल किया जाता है। इसका आईडी-पासवर्ड पीआरओ के पास रहता है। पीआरओ इस ट्विटर हैंडल पर अपने कार्यालय कर्मचारियों के जरिए कोई ट्वीट या रिट्वीट कराते हैं।

 

एडीएम सैयाम ने रात 3 बजे प्रशासन की ओर से आवेदन देकर बैतूल गंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर भी की जा रही है।

 

सहायक जनसंपर्क अधिकारी मुकेश दुबे ने कहा कि कलेक्टर के ट्वीटर हैंडल से रिपोस्ट मामले में आउटसोर्स कर्मचारी शिवराम बारंगे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उसे तत्कालीन पीआरओ सुरेंद्र तिवारी ने रखा था। थाना प्रभारी देवकरण ने प्रकरण की फाइल साइबर सेल को भेजने की बात कहकर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बैतूल कलेक्टर के एक्स हैंडल से सरकार विरोधी पोस्ट रिट्वीट; हैंडलर की सेवा समाप्‍त, एफआईआर दर्ज, रिट्वीट पोस्‍ट में सरकार को भ्रष्‍टाचारी बताया गया

You May Also Like