Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

बुरहानपुर में तेज आंधी से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर गिरा बीएसएनएल का टॉवर, तीन कर्मचारी घायल; 20 जून तक प्रदेश में आ सकता है मानसून

बुरहानपुर में तेज आंधी से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर गिरा बीएसएनएल का टॉवर, तीन कर्मचारी घायल; 20 जून तक प्रदेश में आ सकता है मानसून
Santosh Pandey
June 2, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार शाम छह बजे तेज आंधी चलने लगी। इससे लालबाग रोड पर सुभाष स्कूल के सामने बीएसएनएल कार्यलय में लगा टॉवर इलेक्‍ट्रॉनिक शोरूम पर जा गिरा। वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि आसपास में कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

बीएसएनएल ऑफिस के ठीक पीछे मार्केट और औद्योगिक क्षेत्र हैं। जहां कुछ प्लास्टिक निर्माण कंपनी के कारखाने भी हैं। जिस जगह टावर गिरा वहां इलेक्ट्रानिक शोरुम है। इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही लोगों भीड़ भी जमा हो गई। बुरहानपुर में शाम करीब छह बजे से तेज हवाएं चलने लगी। कुछ देर बारिश भी हुई।

 

तेज हवाएं चलने से कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। अंडा बाजार में रात 8 बजे एक गुलमोहर का पेड़ गिर गया। इससे पहले अन्य जगह पर भी पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। बिजली कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से बिजली की सप्लाई बंद कर दी। करीब एक घंटे के बाद बिजली सेवा बहाल की गई। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते प्रदेश में मानसून के आने की संभावना है।

 

पिछले साल भी मानसून यहीं से आया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून सक्रिय हो सकता है। बड़े शहरों में इंदौर-भोपाल में सबसे पहले आएगा। फिर जबलपुर और ग्वालियर में बादल बरसेंगे। तीन जून से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से गर्मी का असर नहीं रहेगा। तापमान में गिरावट की संभावना है।

 

मौसम एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अबकी बार मध्‍य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूरब मानसून के आने की संभावना है। पिछले साल खंडवा, खरगोन के रास्ते मानसून ने एंट्री की थी। इस बार भी यही संभावना है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर रहा। सागर में आठ मिमी बारिश हुई। भोपाल-इंदौर और ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा।

 

जबलपुर समेत 12 शहर ऐसे रहे, जहां तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सबसे ज्यादा तापमान खंडवा-खजुराहो में 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 जून से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे भोपाल और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश का अनुमान है।

बुरहानपुर में तेज आंधी से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर गिरा बीएसएनएल का टॉवर, तीन कर्मचारी घायल; 20 जून तक प्रदेश में आ सकता है मानसून

You May Also Like