Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियों को मुख्यमंत्री ने किया वैध, सीएम ने शुरू की सु-राज कॉलोनी योजना; कटंगी में बहनों से बंधवाईं राखियां

मध्य प्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियों को मुख्यमंत्री ने किया वैध, सीएम ने शुरू की सु-राज कॉलोनी योजना; कटंगी में बहनों से बंधवाईं राखियां
Santosh Pandey
August 25, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियां शुक्रवार को वैध कर दी गईं। इन कॉलोनियों में रहने वाले 30 लाख लोगों के मकानों की अब रजिस्ट्री होगी। जबलपुर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सु-राज योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गरीबों की अब अपनी जमीन होगी और अपने घर होंगे। उन्‍होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के वैध होने के बाद वहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बिल्डिंग परमिशन दी जा सकेगी।

 

सीएम शिवराज सिंह कटंगी से जबलपुर पहुंचे। यहां शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने जन दर्शन यात्रा शुरू की। सीएम शिवराज इस दौरान पूर्व और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करते हुए गुजरे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह और भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इससे पहले सीएम शिवराज ने जबलपुर जिले के कटंगी और पौंडी को तहसील बनाने की घोषणा की। कटंगी में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मैं बहन-बेटियों के दुख दर्द दूर नहीं कर दूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा। सीएम शिवराज ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि इस राखी के धागे की कसम है, जब तक बहनों को सम्मान का जीवन नहीं दिलवा देंगे, तब तक काम करते रहेंगे।

 

जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के कारण जबलपुर की मदन महल पहाड़ी से हमें गरीबों के मकान हटाने पड़े, जिसका दुख उन्हें था। लेकिन किसी गरीब को बेघर नहीं किया जाएगा। सभी को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं। सु-राज कॉलोनी में केवल मकान ही नहीं सड़क और पीने का पानी, बिजली, बगीचा, सामुदायिक भवन, स्कूल बनाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि मदन महल पहाड़ी से 3600 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा था, जिससे मेरा मन बहुत दुखी था। इन सभी को मकान दिए गए हैं। आज हम पट्टे देंगे और फिर उनके घर भी बनाएंगे।

 

सीएम ने कहा कि जनता ने खून पसीने की कमाई से प्लॉट खरीदा और फिर मकान बनवाया। कॉलोनी बनते ही सरकार आती है, प्रशासन आता है और फिर कॉलोनी अवैध घोषित कर देता है। सीएम ने कहा कि अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर नहीं मिल पाया, उन्हें सीएम जन आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे।

 

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस प्रदेश की सत्‍ता में आई तो कई योजनाएं बंद हो जाएंगी। इसके पहले भी जब कांग्रेस की सरकार आई थी, तब उन्होंने कन्यादान योजना का पैसा नहीं दिया था। छात्रों को मिलने वाली योजनाओं का पैसा बंद हो जाएगा। मजदूरों को मिलने वाली संबल योजना का पैसा बंद हो जाएगा, इसलिए दोबारा से भाजपा को चुनाव में जिताएं।

मध्य प्रदेश की 2792 अवैध कॉलोनियों को मुख्यमंत्री ने किया वैध, सीएम ने शुरू की सु-राज कॉलोनी योजना; कटंगी में बहनों से बंधवाईं राखियां

You May Also Like