Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

जबलपुर में फंदे पर लटकता मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, शुक्रवार से बंद था मकान; पुलिस बोली- शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका

जबलपुर में फंदे पर लटकता मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, शुक्रवार से बंद था मकान; पुलिस बोली- शुरुआती जांच में आत्महत्या  की आशंका
Santosh Pandey
June 25, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। रविवार दोपहर घर के अंदर पति-पत्‍नी और 10 साल के बेटे के शव फंदे पर लटकते मिले। घटना गोरखपुर थाना अन्‍तर्गत रामपुर के छापर इलाके की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यही बात सामने आ रही है कि बच्चे को फंदे पर टांगने के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या की होगी। परिवार का मकान शुक्रवार रात से बंद था। रविवार दोपहर मामले का पता तब लगा, जब मोहल्ले में ही रहने वाले बड़े भाई ने दरवाजा तोड़कर देखा।

 

बड़े भाई संतोष बर्मन ने बताया कि शुक्रवार को रविशंकर के बर्मन (40 साल), उनकी पत्‍नी पूनम बर्मन (35 साल) और आर्यन बर्मन (10 साल) नरसिंहपुर से लौटे थे। पूनम का मायका नरसिंहपुर में ही है। इसी रात मेरी बेटी के साथ इनका बेटा खेलने भी आया था। इसके बाद इनका दरवाजा बंद हो गया। शनिवार सुबह और शाम में मां ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने कोई आवाज नहीं दी।  

 

रविवार सुबह फिर दरवाजा खटखटाया गया। जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो हमने सुबह करीब 11 बजे दरवाजा तोड़ा। अंदर तीनों फंदे पर लटके थे। मैंने दरवाजा लगाकर मोहल्ले वालों और फिर पुलिस को जानकारी दी।

 

संतोष के अनुसार, पति-पत्‍नी में आपसी संबंध अच्‍छे थे। भाई ने कभी कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। अगर बताते तो सॉल्व करते। लेकिन, कोई न कोई कारण तो है। कर्ज वगैरह की भी बात कभी नहीं कही। हां, परेशान रहता था। भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया मैं नहीं जानता।

 

सीएसपी प्रतिष्ठा सिंह ने बताया कि रविशंकर बर्मन, उनकी पत्नी पूनम बर्मन और बेटे आर्यन बर्मन के शव एक ही कमरे में फंदे पर मिले हैं। पुलिस ने सबसे पहले बेटे को फंदे से नीचे उतारा, फिर मां और आखिर में पिता को नीचे उतारा। तीनों की लाश सड़ चुकी थी और गंध आ रही थी। रविशंकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे।

 

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी छानबीन की है। आत्महत्या को कितना समय हुआ है? यह पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा।

जबलपुर में फंदे पर लटकता मिला पति-पत्नी और बेटे का शव, शुक्रवार से बंद था मकान; पुलिस बोली- शुरुआती जांच में आत्महत्या  की आशंका

You May Also Like