Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

दिग्विजय का दावा- नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा की योजना दंगे कराने की; कमलनाथ बोले- अबकी बार भ्रष्‍टाचार की व्‍यवस्‍था से मुकाबला

दिग्विजय का दावा- नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा की योजना दंगे कराने की; कमलनाथ बोले- अबकी बार भ्रष्‍टाचार की व्‍यवस्‍था से मुकाबला
Santosh Pandey
August 19, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी दल भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बना रही है। सिंह ने भोपाल में वकीलों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है। उन्होंने कहा कि इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा।  राजधानी भोपाल के बीएसएस कॉलेज में शनिवार को 'विधिक विमर्श' कार्यक्रम को दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के वकील शामिल हुए।

 

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सभी वर्गों को साधने की कोशिश में जुटी है। शनिवार राजधानी भोपाल में शनिवार को प्रदेश भर के वकीलों का बड़ा कार्यक्रम विधिक विमर्श का आयोजन किया गया।

 

भोपाल के बीएसएस कॉलेज में आयोजित इस 'विधिक विमर्श' कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने वकीलों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं। उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुत से सरकार बनाएंगे।

 

कार्यक्रम में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची है। अबकी बार भ्रष्टाचार की व्यवस्था से मुकाबला होगा। युवाओं को रोजगार मिलने की घोषणाएं होती हैं। झूठ के आश्वासन से जनता का पेट नहीं भरता। आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

 

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि मैंने पहली बार इतना बड़ा अधिवक्ता सम्मेलन देखा। जिसमें वकीलों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। आज संविधान पर हमला हो रहा है। उसकी आपको रक्षा करनी है। जिस प्रकार हनुमान जी भगवान राम की रक्षा करते हैं। वैसे ही आपकी जिम्मेदारी है कि आप संविधान की रक्षा करें। वचन पत्र में वकीलों की मांगों को रखा जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आपकी मांगों को पूरा करें।

 

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मंच से वकीलों से जुड़ी मांगे रखते हुए कहा कि वकालत अब सबसे पसंदीदा पेशा हो गया है। युवा इस पेशे में आ रहा है। प्रदेश में 1 लाख 35 वकील हैं। ये वकील किसी भी पार्टी के लिए भाग्यविधाता हैं। कमलनाथ जी, दिग्विजय जी आप वकीलों को चुनाव में प्राथमिकता दीजिए। हमारी पांच मुख्य मांगें हैं। सरकार बनने पर इन्हें पूरा कीजिए।

दिग्विजय का दावा- नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी भाजपा की योजना दंगे कराने की; कमलनाथ बोले- अबकी बार भ्रष्‍टाचार की व्‍यवस्‍था से मुकाबला

You May Also Like