Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भोपाल, जबलपुर हो रही प्री-मानसून की तेज बारिश; बिपरजॉय तूफान ने रीवा-शहडोल की तरफ रूख किया, आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल, जबलपुर हो रही प्री-मानसून की तेज बारिश; बिपरजॉय तूफान ने रीवा-शहडोल की तरफ रूख किया, आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
Santosh Pandey
June 23, 2023

THe Fact India: अगले तीन दिन में मध्य प्रदेश में मानसून दस्‍तक दे सकता है। हालांकि प्री मानसून बारिश से प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्‍य इलाके भिग गए हैं। आठ जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिपरजॉय तूफान रीवा और शहडोल की तरफ रूख कर गया है। शुक्रवार को भोपाल में बारिश शुरू हो गई। यहां बारिश का दौर कभी तेज-कभी धीमा है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में इस सीजन की पहली बारिश हुई। जबलपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, विदिशा और सागर में में भी शुक्रवार को पानी गिरा। रायसेन में भी सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। गैरतगंज और बेगमगंज के खेतों में पानी भर गया है।

 

बिपरजॉय तूफान के रीवा-शहडोल की तरफ रूख करने से इनके संभाग के 8 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर में 3 इंच या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है। इंदौर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिपरजॉय अभी कम दबाव के क्षेत्र के रूप में उत्तर प्रदेश के मध्य एरिया में सक्रिय है। इससे उत्तर प्रदेश से सटे ग्वालियर-चंबल के जिलों के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी में बारिश की एक्टिविटी देखने को मिली। निवाड़ी और टीकमगढ़ में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इस बीच अगले तीन दिन में प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। अब की बार यह बंगाल की खाड़ी की तरफ से पहले आएगा।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की दूसरी ब्रांच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। यह गुरुवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पहुंच गया। शुक्रवार और शनिवार को भी वहां एक्टिविटी रहेगी। मानसून के आगे बढ़ने के चलते यह मध्य प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे में एंट्री कर लेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से से यह आएगा।

भोपाल, जबलपुर हो रही प्री-मानसून की तेज बारिश; बिपरजॉय तूफान ने रीवा-शहडोल की तरफ रूख किया, आठ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

You May Also Like