Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

यूपीएससी में जबलपुर की स्वाति की 15वीं रैंक, इंदौर की अनुष्का‍ 20वीं और धार की संस्कृति सोमानी 49वें स्थान पर रहीं, सीएम ने दी बधाई

यूपीएससी में जबलपुर की स्वाति की 15वीं रैंक, इंदौर की अनुष्का‍ 20वीं और धार की संस्कृति सोमानी 49वें स्थान पर रहीं, सीएम ने दी बधाई
Santosh Pandey
May 24, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के जबलपुर की स्‍वाति शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सिविल सर्विस एग्जाम में 15वीं रैंक हासिल की है। इंदौर की अनुष्का शर्मा ने 20वीं और धार के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैंक पर हैं। भोपाल की पल्लवी मिश्रा की 73वीं और शिवपुरी के शिवम यादव ने 263 वां स्थान हासिल किया है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में कामयाबी पाने वाले अभ्यर्थियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

15वीं रैंक हासिल करने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में बुक स्टोर्स बंद थे। हमारे पास स्टडी मटेरियल की कमी रहती थी। उन दिनों में संघर्ष किया। कम रिसोर्सेस में आगे बढ़ना कोविड ने सिखाया है। स्वाति शर्मा का कहना है कि जो लोग यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वह हार्डवर्क करते रहें। अपने लिए एक मोटीवेटिंग फेक्टर जरूर खोजते रहे। मोटिवेटिंग फेक्टर को सोचिए। आप हमेशा सफल रहेंगे।

 

स्वाति की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। स्वाति की मां ममता शर्मा ने कहा कि बेटी की इस कामयाबी पर सब खुश है, भगवान का आशीर्वाद था। हमने बेटी से कहा था, अगर पढ़ोगी तो अपने आप को बेचकर तुम्हे पढ़ाएंगे। बेटी बोझ नहीं होती है। यदि लगन और मेहनत हो तो एक दिन सफलता जरुर मिलती है।

 

स्वाति शर्मा जबलपुर के धनवंतरी नगर में परिवार के साथ रहती हैं। वह मूल रूप से सतना जिले के भटनबारा गांव की रहने वाली हैं। लंबे समय से जबलपुर में ही रह रही है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यहीं पूरी की है।

 

धार के बदनावर की संस्कृति सोमानी ने 49वीं रैंक हासिल की है। वह धार के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी हैं। संस्कृति को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। उसकी इस कामयाबी पर धार में जमकर जश्न मना। बदनावर क्षेत्र से पहली बार कोई युवती यूपीएससी परीक्षा में सिलेक्ट हुई हैं। संस्कृति सोमानी अभी दिल्ली में हैं। अपनी इस सफलता के बाद संस्कृति ने इसका श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्य व गुरुजनों को दिया है।

 

संस्कृति के पिता मनोज सोमानी ने बताया कि संस्कृति ने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। पहले भी लिखित परीक्षा तो पास कर ली थी, किन्तु इंटरव्यू में पास नहीं हो पाई थी। संस्कृति का लक्ष्य अटल था।

 

भोपाल में अरेरा कॉलोनी की रहने वाली पल्लवी मिश्रा जो कि एक लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने यूपीएससी में 73 रैंक हासिल की। उनके पिता अजय मिश्रा एडवोकेट हैं। वहीं उनके भाई आदित्य मिश्रा डीसीपी इंदौर हैं।

यूपीएससी में जबलपुर की स्वाति की 15वीं रैंक, इंदौर की अनुष्का‍ 20वीं और धार की संस्कृति सोमानी 49वें स्थान पर रहीं, सीएम ने दी बधाई

You May Also Like