Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भोपाल में करणी सेना का प्रदर्शन; राज शेखावत बोले- विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को 100 सीटों पर मिले भागीदारी, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें

भोपाल में करणी सेना का प्रदर्शन; राज शेखावत बोले- विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को 100 सीटों पर मिले भागीदारी, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें
Santosh Pandey
August 27, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिट्‌टन मार्केट के दशहरा मैदान में रविवार को अपनी कई मांगों को लेकर करणी सेना जुटी। यहां अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि झंडा और डंडा दोनों हमारे पास हैं, जिसको जिस भाषा में चाहिए, उसको उस भाषा में जवाब देंगे।

 

राज शेखावत ने अपनी प्रमुख मांगों को पढ़कर करणी सेना के लोगों को सुनाया। उन्‍होंने कहा कि सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की भागीदारी हो, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, सवर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन हो। लव जिहाद, धर्म परिवर्तन रोकने जैसे कड़े कानून बनाए जाएं। क्षत्रिय छात्रों के लिए हर जिले में होस्टल का निर्माण कराया जाए।

 

उन्‍होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। गो हत्या रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। मठ मंदिरों पर से सरकार अपना अंकुश खत्म करे। राजा रजवाड़ों की लावारिस संपत्तियों को हैरिटेज की दर्जा मिले।

 

उन्होंने जैसे ही हिंदू राष्ट्र की बात की तो चारों तरफ जय श्री राम के नारे लगने लगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को करीब 80 से 100 सीटों पर भागीदारी मिले।

 

उन्होंने कहा कि हमने 4 बजे तक का समय सरकार के प्रतिनिधि मंडल को दिया है। अगर वह हमारी मांगों का समर्थन नहीं किया तो हम यहां से सचिवालय की तरफ कूच करेंगे। झंडा और डंडा हमारे पास है। जिसको जिस भाषा में जवाब चाहिए उसको उस भाषा में जवाब देंगे।

 

राज शेखावत और मध्य प्रदेश करणी सेना के अध्यक्ष इन्दल सिंह राणा ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां सालों से क्षत्रियों की उपेक्षा करती आई है। यह अब नहीं चलेगा। आने वाले विधानसभा चुनावों में क्षत्रियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना है । सहमति नहीं बनने पर चुनावों मे क्षत्रियों द्वारा करारा जवाब इन राजनैतिक पार्टियों को दिया जाएगा ।

 

सेना के पदाधिकारियों ने बताया मध्य प्रदेश मे होने वाले इस महापड़ाव में प्रदेश और देशभर के लाखों क्षत्रिय अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। कई संत महात्मा भी इसमें शामिल होंगे।

भोपाल में करणी सेना का प्रदर्शन; राज शेखावत बोले- विधानसभा चुनाव में क्षत्रियों को 100 सीटों पर मिले भागीदारी, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें

You May Also Like