Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में मऊगंज बना नया जिला, आदेश जारी, प्रदेश में 53 जिले, सोनिया मीणा पहली कलेक्टकर बनीं, वीरेंद्र कुमार जैन को एसपी बनाया गया

मध्य प्रदेश में मऊगंज बना नया जिला, आदेश जारी, प्रदेश में 53 जिले, सोनिया मीणा पहली कलेक्टकर बनीं, वीरेंद्र कुमार जैन को एसपी बनाया गया
Santosh Pandey
August 13, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपना एक वादा पूरा किया। विंध्य क्षेत्र में सीएम शिवराज ने मऊगंज को नया जिला बनाने का वादा किया था। रविवार को सीएम की घोषणा पर अमल हो गया है। रीवा से अलग होकर एमपी में मऊगंज नया जिला बना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 53 जिले हो गए हैं। नए जिले मऊगंज में कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग कर दी गई है। 2013 बैच की महिला आईएएस सोनिया मीणा को मऊगंज का पहला कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा के तैनात कमांडेंट वीरेंद्र कुमार जैन को एसपी बनाया गया है।

 

इस जिले का गठन मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्रमांक 20 सन 1959) की धारा 13 की उपधारा के तहत हुआ है। इसे लेकर गजट प्रकाशित हो गया है। रीवा जिले की तीन तहसीलें मऊगंज में शामिल हुई हैं।

 

इसमें मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी है। जिला मुख्यालय मऊगंज ही होगा। वहीं, नए जिले के गठन के बाद रीवा में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा बच गई हैं। 15 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम नए जिले मऊगंज में ध्वजारोहण करेंगे।

 

गौरतलब है कि विंध्य का सबसे बड़ा जिला रीवा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ महीने पहले रीवा में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। साथ ही यह मांग लंबे समय से उठ रही थी कि मऊगंज को जिला बनाया जाए।

 

13 अगस्त को इसे लेकर गजट प्रकाशित हो गया। एमपी में पहले से 52 जिले थे। मऊगंज के बनते ही 53 जिला हो गया है। इसके साथ ही सीएम ने उज्जैन में भी एक जिला बनाने की घोषणा की है। वहीं, मऊगंज को जिला बनाकर शिवराज सरकार सियासी माइलेज लेने की भी कोशिश करेगी।

मध्य प्रदेश में मऊगंज बना नया जिला, आदेश जारी, प्रदेश में 53 जिले, सोनिया मीणा पहली कलेक्टकर बनीं, वीरेंद्र कुमार जैन को एसपी बनाया गया

You May Also Like