Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर, सदी भी भारत की; इंदौर में जी-20 समिट का आखिरी दिन था

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर, सदी भी भारत की; इंदौर में जी-20 समिट का आखिरी दिन था
Santosh Pandey
July 21, 2023

The Fact India: इंदौर में शुक्रवार को जी-20 समिट का आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट को वर्चुअली संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 4-5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली संस्थाओं ने भारत पर अभूतपूर्व भरोसा जताया है। ग्लोबल मैनेजमेंट एडवायजरी फर्म मैकिन्से ने घोषणा की है कि वर्तमान दशक ही नहीं, बल्कि सदी भी भारत की है।

 

वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर के ज्यादातर निवेशक आज भारत में निवेश करना पसंद करते हैं। भारत को रिकॉर्डतोड़ एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट) मिल रहा है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि सही इरादों के साथ चलने वाली सरकार देश में विकास को गति देती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दर्जनों श्रम कानूनों को 4 कोड में कैटेगराइज्ड किया। यह अपने आप में एक बड़ा कदम है। भारत स्मार्टफोन डेटा खपत, ग्लोबल फिनटेक और आईटी-बीपीएम आउटसोर्सिंग वितरण में प्रथम स्थान पर है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इंदौर शहर की तारीफ में कहा कि भारत के ऐतिहासिक और व्यवसायिक शहर इंदौर में आपका स्वागत है। इंदौर गौरवशाली और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप यहां हर तरह का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि जी-20 ग्रुप की यह बैठक आर्थिक और सामाजिक प्रभाव की दृष्टि से बहुत खास है।

 

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 19 से 21 जुलाई तक चली जी-20 समिट में आखिरी दिन शुक्रवार को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री व जी-20 एलईएम ग्रुप (लेबर एंड एम्‍प्‍लॉयमेंट मिनिस्ट्री ग्रुप) के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव भी पहुंचे।

 

उन्होंने चौथी एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में सहयोग के लिए मध्य प्रदेश के नेताओं को धन्यवाद दिया। प्रभावी नीति निर्माण के लिए प्रमुख सुविधा प्रदाताओं के रूप में एम्प्लॉयर एंड एम्प्लॉई एसोसिएशन की तारीफ भी की।

पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर, सदी भी भारत की; इंदौर में जी-20 समिट का आखिरी दिन था

You May Also Like