Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

आरबीआई के गवर्नर और सीडीएस ने महाकाल के दर्शन किए; शक्तिकांत बोले-महाकाल के भरोसे चल रही दुनिया, डीआरडीओ निदेशक ने भी लिया आशीर्वाद

आरबीआई के गवर्नर और सीडीएस ने महाकाल के दर्शन किए; शक्तिकांत बोले-महाकाल के भरोसे चल रही दुनिया, डीआरडीओ निदेशक ने भी लिया आशीर्वाद
Santosh Pandey
September 2, 2023

The Fact India: महाकाल का दर्शन करने के लिए शनिवार को सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास परिवार के साथ उज्‍जैन आए हुए थे। दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। सीडीएस चौहान और गवर्नर शक्तिकांत दास ने परिवार के साथ मंदिर के गर्भगृह में पूजन-अभिषेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

 

मंदिर समिति ने दोनों प्रमुख हस्तियों का शॉल और श्रीफल-प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। मीडिया से बातचीत करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महाकाल के भरोसे दुनिया चल रही है। सबका मंगल हो, हमने यही प्रार्थना की है।

 

इससे पहले भारतीय थल सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती खत्म होने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन किए।

 

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान तीन बजे कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों और आभूषणों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

 

मस्तक पर तिलक और चंदन का त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला धारण कराई गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।

आरबीआई के गवर्नर और सीडीएस ने महाकाल के दर्शन किए; शक्तिकांत बोले-महाकाल के भरोसे चल रही दुनिया, डीआरडीओ निदेशक ने भी लिया आशीर्वाद

You May Also Like