Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

मध्य प्रदेश में दोपहर तक धूप, फिर होगी बारिश, आठ मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज; 15 मई के बाद बढ़ेगी प्रदेश में गर्मी

मध्य प्रदेश में दोपहर तक धूप, फिर होगी बारिश, आठ मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज; 15 मई के बाद बढ़ेगी प्रदेश में गर्मी
Santosh Pandey
May 5, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में 15 मई तक तेज गर्मी पड़ने के आसार नहीं है। फिलहाल अगले चार दिन (8 मई तक) दोपहर में धूप तो शाम होते-होते बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब ओलावृष्टि होने की कोई संभावना नहीं है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मई के दूसरे पखवाड़े में ही प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं।

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है। ट्रफ लाइन और चक्रवात का असर तो नहीं है, लेकिन आठ मई तक प्रदेश भर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा। दोपहर तक धूप खिली रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 15 मई के बाद तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होगी और गर्मी असर दिखाने लगेगा।

 

प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। छह मई को तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 7 और 8 मई तो मौसम खुला रहेगा। हल्के बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल संभाग के साथ इंदौर, खरगोन, खंडवा, शाजापुर, धार, बड़वानी, आगर, बुरहानपुर, देवास और जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

 

बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के साथ पन्ना, रीवा, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास और आगर जिले में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मध्य प्रदेश में दोपहर तक धूप, फिर होगी बारिश, आठ मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज; 15 मई के बाद बढ़ेगी प्रदेश में गर्मी

You May Also Like