Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

तेज आंधी-पानी से उड़ा सीएम शिवराज के कार्यक्रम का टेंट, मुख्यमंत्री ने शॉर्ट में भाषण समाप्त किया; कमलनाथ पर किसानों को ठगने का आरोप

तेज आंधी-पानी से उड़ा सीएम शिवराज के कार्यक्रम का टेंट, मुख्यमंत्री ने शॉर्ट में भाषण समाप्त किया; कमलनाथ पर किसानों को ठगने का आरोप
Santosh Pandey
June 9, 2023

THe Fact India: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शुक्रवार को आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया। रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री मंच पर संबोधित कर रहे थे तभी जोर की आंधी आई और अपने साथ टेंट उड़ा ले गई। स्थिति बिगड़ता देख सीएम चौहान ने आधे में ही अपनी स्पीच को समाप्त कर दिया। कार्यक्रम भी दो घंटे पहले ही समाप्त करना पड़ा। मुख्यमंत्री के मंच छोड़ते ही तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण टेंट उड़ गया। वहीं, टेंट की कुछ चादरें फट गईं। वहां लगे पोस्टर भी फट गए। कार्यक्रम का मुख्य गेट भी गिर गया। लोग पानी से बचने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए।

 

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को त्योंथर में कोल सम्मेलन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कोलगढ़ी के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। सम्मेलन कोलगढ़ी से 500 मीटर दूर शासकीय बालक स्कूल के ग्राउंड में हुआ। यहां उन्होंने कहा, कोल समाज को जमीनों के पट्‌टे दिए जाएंगे। साथ ही कमलनाथ सरकार पर कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगने का भी आरोप लगाया।

 

कोल जनजातीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल समाज को जमीनों के पट्‌टे दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब बिना पट्‌टे के नहीं रहेगा। इससे पहले उन्होंने कोलगढ़ी के विकास और संरक्षण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि आज एक संकल्प पूरा हो रहा है, एक सपना साकार हो रहा है। इस गढ़ी से कोल समाज के इतिहास को दिखाया जाएगा। कोलगढ़ी का गौरव लौटाना, त्योंथर का गौरव लौटाने जैसा है।

 

कार्यक्रम में सीएम चौहान ने कहा कि राजगढ़ में कमलनाथ ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा था। 13 जून को राजगढ़ में हमारा कार्यक्रम है। मैं इसमें 2 हजार करोड़ रुपए का पूरा ब्याज किसानों की तरफ से जमा करूंगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 80 लाख किसानों के खातों में भी 2-2 हजार रुपए डाले जाएंगे। फसल बीमा योजना के भी 2 हजार 900 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।

तेज आंधी-पानी से उड़ा सीएम शिवराज के कार्यक्रम का टेंट, मुख्यमंत्री ने शॉर्ट में भाषण समाप्त किया; कमलनाथ पर किसानों को ठगने का आरोप

You May Also Like