Categories
Vote / Poll
BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?
Vote / Poll
डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?
Vote / Poll
कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?
Vote / Poll
फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?
Recent Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recommended Posts
Featured Posts
तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत, उम्र पांच से छह साल; किनारे पर रखा था कपड़ा, तब लोगों को मालूम चला
The Fact India: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र पांच से छह साल के बीच है। सोमवार को तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए घर से निकले थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया। लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थी। घटना जिले क छपारा थाना के देवगांव का है।
मृतकों में आदर्श (6) पिता भारत झरिया, दीपांशु यादव (5) पिता सुरेश यादव और आदित्य झरिया (5) पिता राजेश झरिया शामिल हैं। तीनों ही बच्चे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से तालाब में नहाने के लिए निकल गए थे। घर से निकलने के बाद वे सीधे तालाब के पास गए और नहाने लगे। करीब एक बजे के आसपास तीनों तालाब में डूब गए। तालाब किनारे बच्चों के कपड़े देखकर लोगों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजन मौके पर पहुंचे। इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
उधर, सिवनी में ही बैनगंगा नदी के मझगवां घाट पर नहाने गए 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। साथ गए चचेरे भाई की हालत गंभीर है। मामला पलारी चौकी के चिरचिरा गांव का है। बच्चों के साथ उनके दादा भी गए हुए थे। दादा नहाकर घर की ओर जाने लगे। उन्होंने बच्चों को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वे बाहर नहीं आए। मृतक की पहचान अमन ठाकुर (12) के रूप में हुई है।