Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

वीडी शर्मा बोले- विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहना ठीक नहीं; आज भी कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस, फूट डालो शासन करो उनकी नीति

वीडी शर्मा बोले- विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहना ठीक नहीं; आज भी कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस, फूट डालो शासन करो उनकी नीति
Santosh Pandey
September 1, 2023

The Fact India: मध्‍य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहना ठीक नहीं है। इंडिया हमारे भारत देश के नाम को संबोधित किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि यह छलकपट झूठ की राजनीति करने वाले लोग अपना नेता तय नहीं कर पा रहे हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस आज भी हैं। जब तक कुछ लोगों में यह बचे हुए हैं और जब तक वे जींस रहेंगे तब तक यह चलता रहेगा कि फूट डालो और शासन करो।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भोपाल के शाहपुरा स्थित शहीद देवाशीष शर्मा के घर पहुंचकर मिट्टी एकत्रित की। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। आज भोपाल में इसी अभियान के तहत शहीद कैप्टन देवाशीष शर्मा के घर से मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत शहीद की माताजी ने एक कलश मिट्टी और चावल हमें भेंट किए हैं।

 

वीडी शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर तक यह अभियान देश में चलेगा। कर्तव्य पथ पर दिल्ली में देशभर से 75 हजार कलश पहुंचेंगे और स्मारक पर पीएम मोदी कार्यक्रम को आयोजित करेंगे।

देश में एक साथ चुनाव कराने के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि देश की व्यवस्था के लिए जिनकी जरूरत है, उन बातों पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन पर समाज के अंदर चर्चाएं होती रही हैं। आगे क्या होगा या नहीं होगा, यह सब समाज के अभिमत के आधार पर प्रधानमंत्री की जो सोच बनेगी उसके आधार पर चीजें तय होंगी। आज इस पर कुछ कहा जाए यह मैं ठीक नहीं मानता।

 

कमलनाथ के नीमच दौरे पर वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी जन आशीर्वाद यात्रा बूथ-बूथ से शुरू हो रही है। भाजपा की सरकार ने जो विकास किया है उस पर हम विश्वास रखते हैं। कौन कहां जा रहा है, इससे हमें कौन सा अंतर पड़ने वाला है। पीएम मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ता काम कर रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के बल पर हम यह कह सकते हैं कि 2023 और 2024 के चुनाव में भाजपा इतिहास बनाने जा रही है।

 

विधायक रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर वीडी शर्मा ने कहा कि कोई पार्टी नहीं छोड़ रहा, यह चुनाव का वक्त है। चुनाव में जब किसी को लगता है कि अब मेरा क्या होगा? वैसे मुझे यह सब कहना अच्छा नहीं लगता क्योंकि, उन्होंने भी काम किया है। लेकिन जब लोगों को लगता है कि हमारे लिए कल क्या होगा? यह तो राजनीति है, राजनीति में चुनाव आ गया है। इसलिए भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा।

 

वीडी शर्मा बोले- विपक्षी गठबंधन को इंडिया कहना ठीक नहीं; आज भी कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस, फूट डालो शासन करो उनकी नीति

You May Also Like