Dark Mode

Vote / Poll

BJP और Congress के बीच क्या Rajasthan में Aam Aadmi Party अपनी जगह बना पाएगी ?

View Results
अब जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान हो चुकी है
30%
'आप' की वजह से कांग्रेस और भाजपा में चिंता है
10%
केजरीवाल राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाएंगे
90%
राजस्थान में भी 'आप' की सरकार बननी चाहिए
70%
Total count : 138

Vote / Poll

डेगाना विधानसभा क्षेत्र से आप किसको भाजपा का जिताऊँ प्रत्याशी मानते है ?

अजय सिंह किलक
56%
शिव देशवाल
26%
अन्य
18%
Total count : 7524

Vote / Poll

कर्नाटक का मुख्यमंत्री किसे बनाया जा सकता है?

View Results
सिद्देरमैया
67%
डीके शिवकुमार
13%
मल्लिकार्जुन खड़गे
13%
बता नहीं सकते
7%
Total count : 15

Vote / Poll

फिल्मों के विवादित होने के क्या कारण हैं?

View Results
समुदाय विशेष को टारगेट करना
33%
राजनीतिक लाभ लेने के लिए
11%
फिल्मों को हिट करने के लिए
44%
कुछ बता नहीं सकते
11%
Total count : 9

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

भिंड में विश्व की सबसे बड़ी राखी बन रही; दावा- इसकी लंबाई 1000 फीट, व्यास 25 फीट होगा, 10 से ज्यादा कारीगर जुटे, पांच रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज

भिंड में विश्व की सबसे बड़ी राखी बन रही; दावा- इसकी लंबाई 1000 फीट, व्यास 25 फीट होगा, 10 से ज्यादा कारीगर जुटे, पांच रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज
Santosh Pandey
August 29, 2023

The Fact India: मध्य प्रदेश में भिंड जिले के मेहगांव में दुनिया की सबसे बड़ी राखी बनाई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस राखी की लंबाई 1000 फीट होगी। इसे बनाने में 10 से ज़्यादा कारीगर जुटे हुए हैं। ये राखी फोम, काठबोर्ड, लकड़ी और कपड़े जैसे मैटेरियल से बनकर तैयार हो रही है। इस राखी का मध्य व्रत व्यास 25 फीट का रहने वाला है। इसके बाद इसके दोनों ओर 15 फीट के गोले जुड़ेगे। इसके बाद 10, पांच और दो फीट तक के गोलाकार सुंदर रचना को जोड़ा जाएगा।

 

मेहगांव के रहने वाले भाजपा नेता और समाजसेवी अशोक भारद्वाज के फार्म हाउस पर राखी बनाने का काम चल रहा है। अशोक भारद्वाज ने राखी के विश्व रिकॉर्ड के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि एक दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए मन में राखी का ख़्याल आया कि अपने क्षेत्र की लाड़ली बहनों से राखी बंधवाते हैं।

 

कार्यकर्ताओं का सुझाव आया कि क्यों न बड़ी रखी बनवाएं। चर्चा करते करते गूगल पर सर्च करने लगे। मन में ख़्याल आया कि क्यों न सबसे बड़ी राखी का विश्व रिकॉर्ड ब्रेक किया जाए। बस वहीं से इसकी सबसे बड़ी राखी बनाने की ठानी।

 

भारद्वाज ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी राखी को बनाने के लिए एक एजेंसी हायर की गई है, जिसमें बाहर से आए 10 से ज़्यादा कारीगर लगातार राखी बनाने में जुटे हुए हैं। उनके साथ कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। इसकी लंबाई विश्व रिकॉर्ड की ओर ले जाई जा रही है। हालांकि यह कितनी होगी अभी नहीं कहा जा सकता।

 

अशोक भारद्वाज के मुताबिक, जब उन्होंने फैसला ले लिया कि दुनिया की सबसे बड़ी राखी बनाने वाले हैं तो इसके बाद लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये जानकारी लेकर उनसे संपर्क किया और उन्हें अपने इस प्रयास के बारे में बताया।

 

उसके बाद गिनीज, वर्ल्ड, एशिया, इंडिया और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड यानी पांचों से स्वीकृति मिल चुकी है। 31 अगस्त को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी यहां आएंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं।

भिंड में विश्व की सबसे बड़ी राखी बन रही; दावा- इसकी लंबाई 1000 फीट, व्यास 25 फीट होगा, 10 से ज्यादा कारीगर जुटे, पांच रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज

You May Also Like